Home Travel नोएडा एयरपोर्ट अप्रैल से शुरू, नॉर्थ इंडिया की इन 5 फेमस जगहों...

नोएडा एयरपोर्ट अप्रैल से शुरू, नॉर्थ इंडिया की इन 5 फेमस जगहों पर पहुंचने के लिए नहीं करना होगा लंबा सफर, देखें लिस्‍ट

0
8



Last Updated:

Best Places To Visit Near Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) 17 अप्रैल 2025 से अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है. इसके शुरू होते ही देश-दुनिया के टूरिस्‍टों के लिए नॉर्थ इंडिया के फेमस जगहों पर यात्रा काफी सुविधाजनक हो जाएगी. यहां हम आपको…और पढ़ें

Accessible tourist spots from noida airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रहा है. इसके खुलने के बाद दुनियाभर के टूरिस्‍टों के लिए नॉर्थ इंडिया के फेमस टूरिस्‍ट स्‍पॉट्स (north india tourist places) तक पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा. जेवर, उत्तर प्रदेश में बन रहा यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास है, जिससे उत्तर भारत के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा और इन जगहों तक पहुंचने में समय भी काफी कम लगेगा. अगर आप 2025 में घूमने की सोच रहे हैं तो इन 5 शानदार पर्यटन स्थलों तक जाने का प्‍लान बना सकते हैं.

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास उत्तर भारत के पर्यटन स्थल (tourist destinations near noida international airport)-

आगरा:आगरा शहर, ताज महल के लिए फेमस है जो भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है. दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा तक पहुंचने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है, लेकिन NIA  के शुरू हो जाने से यह यात्रा 2 घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे आगरा तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा.

मथुरा: भगवान श्री कृष्ण के भक्‍तों के लिए उनके जन्मस्थल मथुरा तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा. पहले दिल्ली एयरपोर्ट से मथुरा तक यात्रा करने में काफी वक्त लगता था, लेकिन इस एयरपोर्ट से अगर आप जेवर तक आ जाएं तो यह यात्रा अब सिर्फ 90 मिनटों में पूरी हो सकती है. यहां आकर आप मथुरा के मंदिरों और घाटों के दर्शन आसानी से कर सकेंगे.

वृंदावन: वृंदावन, मथुरा के पास स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ा हुई नगरी है. अभी दिल्‍ली एनसीआर से वृंदावन तक पहुंचने का समय 3 घंटे जैसा लगता है, जबकि जेवर ऐयर पोर्ट के खुल जाने से 2 घंटे से भी कम समय में आप यहां पहुंच सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:Best vacation spots for elderly: रिटायरमेंट के बाद जरूर घूम आएं भारत की 10 सस्‍ती जगहें, खूबसूरती देख भर जाएंगे आनंद से

हरिद्वार: हरिद्वार, गंगा आरती और पवित्र घाटों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने से अब हरिद्वार तक पहुंचने का समय भी कम हो जाएगा और ज्यादा श्रद्धालु इस शहर के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक अनुष्‍ठानों का हिस्सा बन सकेंगे. ये जगह भी जेवर एयरपोर्ट से नजदीक है.

ऋषिकेश: ऋषिकेश, योग का प्रमुख केंद्र माना जाता है जहां देश विदेश के लोग आते हैं. यहां की गंगा आरती भी काफी प्रसिद्ध है. नदी के किनारे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी हैं जहां काफी दूर देर से सैलानी आते हैं. लेकिन NIA के शुरू हो जाने से ऋषिकेश तक यात्रा और भी आसान हो जाएगी. जिससे पर्यटक यहां के एडवेंचरस एक्टि‍विटीज में हिस्‍सा लेने और योग केंद्रों का अनुभव लेने में अधिक समय बिता सकेंगे.

homelifestyle

नोएडा एयरपोर्ट अप्रैल से शुरू, इन 5 टूरिस्‍ट स्‍पॉट पर पहुंचना होगा आसान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-tourist-destinations-near-noida-international-airport-easier-access-to-north-india-places-like-mathura-haridwar-from-april-17-2025-8946343.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here