Home Travel पर्यटक ध्यान दें, सर्दियों में खिल उठा है छत्तीसगढ़ का ये खूबसूरत...

पर्यटक ध्यान दें, सर्दियों में खिल उठा है छत्तीसगढ़ का ये खूबसूरत स्थान, यादगार रहेगा नजारा – Chhattisgarh News

0
2


Last Updated:

Winter Travel Spot: ठंड बढ़ने के साथ ही कर्मघोंघेश्वर धाम में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. दिसंबर में यहां गिरते झरने की ठंडी फुहारें और घना कोहरा इस स्थल को और खूबसूरत बनाते हैं. वीकेंड और छुट्टियों में लोग पिकनिक मनाने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. ठंड के मौसम में यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण.

दिसंबर की सर्द हवाओं के साथ कर्मघोंघेश्वर धाम का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है. ठंड के मौसम में झरने की आवाज, पेड़ों पर जमी हल्की धुंध और शांत वातावरण इस स्थान को जन्नत जैसा एहसास दिलाते हैं.

यहां का लगभग 100 फीट ऊंचा झरना ठंड में और अधिक तेज बहता दिखाई देता है. पानी से उठती फुहार और आसपास फैली नमी का एहसास आगंतुकों को रोमांचित कर देता है. कई लोग यहां पहुंचकर झरने के सामने तस्वीरें लेते नजर आते हैं.

झरने के पास स्थित कर्मघोंघेश्वर शिव मंदिर में भी भक्तों की आवाजाही बढ़ रही है. लोग सुबह और शाम धूप-दीया लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और शांत वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ठंड में परिवार, युवा समूह और बच्चे यहां पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं. आग के अलाव, गरम चाय और स्थानीय व्यंजनों के साथ लोग यहां घंटों समय बिताकर सर्द मौसम का आनंद ले रहे हैं. आसपास के गांवों और मध्यप्रदेश से भी पर्यटक यहां आ रहे हैं.

सुबह और शाम यहां घना कोहरा दिखाई देता है, जिससे झरना और पहाड़ धुंध में छिप जाते हैं. यह दृश्य किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है. पर्यटक इसे दिसंबर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मान रहे हैं.

हालांकि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं की कमी अब भी चिंता का विषय है. बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा रेलिंग, साफ-सफाई और पर्यटन सूचना केंद्र की मांग तेजी से उठ रही है. स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस जगह को विकसित कर बड़े पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिले.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पर्यटक ध्यान दें, सर्दियों में खिल उठा है छत्तीसगढ़ का ये खूबसूरत स्थान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-winter-travel-chhattisgarh-this-place-blooming-tourists-must-visit-local18-9917530.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version