Home Travel वह पाकिस्‍तानी नहीं.. फिर भी जिल्‍लत का वजह बन गया उसका मुल्‍क,...

वह पाकिस्‍तानी नहीं.. फिर भी जिल्‍लत का वजह बन गया उसका मुल्‍क, नहीं बचा था उसके पास कोई रास्‍ता, इसीलिए उसने…

0
5



IGI Airport Police: वह पाकिस्‍तानी नहीं था… फिर भी उसका मुल्‍क उसके लिए जिल्‍लत की वजह बन गया था. उसके मुल्‍क के पासपोर्ट पर उसे न ही कोई देश वीजा देने को तैयार था और न ही उसे कोई नौकरी देने को राजी था. अब तो लोग उसके देश का नाम ऐसे लेने लगे थे, जैसे उसका मुल्‍क कोई मुल्‍क नहीं, बल्कि…. इस सबसे आजिज आने के बाद उसने एक बड़ा फैसला ले लिया. लेकिन, उसके इस फैसले ने उसे वहां पहुंचा दिया, जहां वह कभी नहीं जाना चाहता था.

दरअसल, यह कहानी 24 साल के टीटू बरुआ की है. 2019 तक टीटू का पता बांग्‍लादेश का भबानीपुर शहर था और उसके बाद… टीटू के कई दोस्‍त ऐसे थे, जिनका बसेरा विदेश में था. अपने दोस्‍तों की तरह टीटू भी अब विदेश जाकर बेहतर जिंदगी जीना चाहता था. तमाम कोशिशों के बावजूद जब टीटू को किसी भी देश में नौकरी और वीजा नहीं मिला, तब उसने मदद के लिए विदेश में रहने वाले अपने एक दोस्‍त से बात की, जिसने दोटूक शब्‍दों में सच्‍चाई बयां कर दी.

उसके दोस्‍त ने बेहद खुले अल्‍फाजों में टीटू को बता दिया कि बांग्‍लादेशी पासपोर्ट पर उसे कोई अच्‍छा देश वीजा नहीं देगा. वहीं बांग्‍लादेशी पासपोर्ट पर जहां तक नौकरी की बात है तो वह इस बारे में सपने में भी ना सोचे. उसके सलाह दी कि उसका विदेश आने का सपना एक ही सूरत में पूरा हो सकता है. जब वह किसी तरह भारत जाए और भारतीय पासपोर्ट हासिल कर ले. उसके दोस्‍त ने टीटू को एक शख्‍स का पता भी दे दिया, जो इस काम में उसकी मदद कर सकता था.

इसके बाद, 2019 में टीटू घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गया और 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के नारायनपुर इलाके में जाकर रहने लगा. यहीं पर उसकी मुलाकात जॉय नाम के एक एजेंट से हुई. टीटू के लिए भारतीय पहचान पत्र के साथ पासपोर्ट अरेंज करने का सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ. कुछ महीनों के इंतजार के बाद टीटू का पासपोर्ट बन कर आ गया. पासपोर्ट आने से पहले तक बांग्‍लादेश का टीटू अब भारत का चयन पाल बन चुका था.

पासपोर्ट आने के बाद जॉय ने उसकी मुलाकात सैमुअल से कराई. मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला सैमुअल उसके लिए रूस के वीजा का इंतजाम करने वाला था. रूस के वीजा के एवज में टीटू ने 60 जहार रुपए का भुगतान सैमुअल को किया था. वीजा आने के बाद टीटू ने सेंट पीटर्सबर्ग की टिकट खरीदा और दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गया. डॉक्‍यूमेंट स्‍क्रुटनी के दौरान टीटू की हिंदी ने उसका भांड़ाफोड कर दिया, जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया. जांच में टीटू के पासपोर्ट पर लगा रूस का वीजा भी फर्जी पाया गया था. इस मामले में, आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से सैमुअल को भी गिरफ्तार कर लिया है.

FIRST PUBLISHED : December 3, 2024, 15:28 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/nation/igi-airport-police-arrested-an-intruder-from-bangladesh-trying-go-to-russia-on-a-fake-visa-and-indian-passport-8874058.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version