Home Travel Budget international travel for next month। फरवरी में दिल्ली से नेपाल, थाईलैंड,...

Budget international travel for next month। फरवरी में दिल्ली से नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया की सस्ती इंटरनेशनल ट्रिप

0
2


अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट और वीजा की टेंशन आपको रोक रही है, तो अगला महीना आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. खासतौर पर दिल्ली से ट्रैवल करने वालों के लिए कुछ ऐसे विदेशी डेस्टिनेशन हैं, जहां फ्लाइट्स सस्ती मिल रही हैं, वीजा की प्रक्रिया आसान है और मौसम भी घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है. फरवरी में ट्रैवल करने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि ज्यादातर जगहों पर पीक टूरिस्ट सीजन खत्म हो जाता है, जिससे भीड़ कम रहती है और होटल्स व लोकल ट्रांसपोर्ट भी किफायती मिलते हैं. अगर आप सस्ती इंटरनेशनल ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो नेपाल, थाईलैंड और मलेशिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं.

नेपाल फरवरी में उन ट्रैवलर्स के लिए खास है, जो पहाड़, संस्कृति और सुकून एक साथ महसूस करना चाहते हैं. इस महीने ठंड जरूर रहती है, लेकिन आसमान साफ होने की वजह से हिमालय के नजारे बेहद शानदार दिखते हैं. काठमांडू वैली में आप काठमांडू, पाटन और भक्तपुर के दरबार स्क्वायर घूम सकते हैं, जहां प्राचीन मंदिर, लकड़ी की नक्काशी और धूप-अगरबत्ती की खुशबू माहौल को बेहद खास बना देती है. यहां के मोमोज और मीठी दूध वाली चाय का स्वाद ट्रिप को और यादगार बना देता है.

पोखरा में फेवा लेक के किनारे सुबह की हल्की धुंध और अन्नपूर्णा रेंज का नजारा फरवरी में सबसे खूबसूरत लगता है. अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद करते हैं, तो चितवन नेशनल पार्क में इस समय जंगल सफारी के दौरान गैंडे, हिरण और कई तरह के पक्षी देखने के मौके बढ़ जाते हैं. दिल्ली से काठमांडू की फ्लाइट्स लगभग 4,087 रुपये से शुरू हो जाती हैं और भारतीयों के लिए नेपाल में वीजा-फ्री एंट्री है, जो इसे सबसे सस्ता और आसान विदेशी ट्रिप बना देती है.

थाईलैंड फरवरी में मौसम के लिहाज से लगभग परफेक्ट माना जाता है. न ज्यादा गर्मी और न ही बारिश, जिससे घूमना काफी आरामदायक रहता है. बैंकॉक में आप वाट फो और वाट अरुण जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं, चाओ फ्राया नदी में बोट राइड ले सकते हैं और स्ट्रीट फूड में बोट नूडल्स व मैंगो स्टिकी राइस का मजा ले सकते हैं. चियांग माई में ठंडा मौसम, साफ पहाड़ और शांत माहौल पुराने शहर के मंदिरों और आसपास के गांवों को एक्सप्लोर करने के लिए बेहतरीन रहता है. वहीं साउथ में क्राबी और फि-फि आइलैंड्स फरवरी में क्रिस्टल क्लियर पानी और शानदार बीच एक्सपीरियंस देते हैं, जबकि कोह लांता भीड़ से दूर शांत छुट्टियां बिताने के लिए बढ़िया विकल्प है. दिल्ली से बैंकॉक की फ्लाइट्स करीब 7,813 रुपये से मिल जाती हैं और भारतीयों को यहां वीजा-फ्री एंट्री मिलती है, जिससे ट्रैवल और आसान हो जाता है.

मलेशिया भी फरवरी में एक किफायती और रंगीन डेस्टिनेशन बन जाता है. कुआलालंपुर में आप बाटू केव्स, मर्डेका स्क्वायर और पेट्रोनास टावर्स जैसी जगहें आराम से घूम सकते हैं, क्योंकि मौसम ज्यादा उमस भरा नहीं होता. फरवरी में अक्सर चाइनीज न्यू ईयर का जश्न भी देखने को मिलता है, जिससे केएल, पेनांग और मलक्का की सड़कों पर लालटेन, लायन डांस और फेस्टिव मार्केट्स की रौनक बढ़ जाती है.

पेनांग का जॉर्ज टाउन अपनी हेरिटेज स्ट्रीट्स और शानदार स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है, जबकि कैमरून हाइलैंड्स की ठंडी हवाएं और चाय के बागान सुकून भरा अनुभव देते हैं. अगर आप बीच लवर हैं, तो लंगकावी फरवरी में शांत समंदर, आइलैंड हॉपिंग और सनसेट क्रूज के लिए परफेक्ट रहता है. दिल्ली से कुआलालंपुर की फ्लाइट्स लगभग 7,869 रुपये से शुरू होती हैं और भारतीयों को यहां भी वीजा-फ्री एंट्री मिलती है, जिससे यह ट्रिप बजट और सुविधा दोनों के लिहाज से शानदार बन जाती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-3-international-trips-will-become-cheaper-in-february-from-delhi-plan-your-vacation-from-with-easy-visa-access-ws-ekl-10042303.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version