International Tour Packages: जब भी विदेश यात्रा का नाम आता है, ज्यादातर भारतीयों के मन में सबसे पहले दो चीजें आती हैं ज़िंदगी का एक यादगार अनुभव और साथ ही ढेर सारी टेंशन. एयरपोर्ट पर क्या प्रोसीजर होगा, इमीग्रेशन में क्या पूछेंगे, लोकल ट्रांसपोर्ट कैसे मिलेगा, होटल कहां और कैसे बुक करना है, अलग भाषा और अलग कल्चर के बीच खुद को कैसे मैनेज करना है इन सवालों की वजह से कई लोग पहली बार विदेश जाने से डर भी जाते हैं. खासकर जब किसी के पास ट्रैवल का अनुभव कम हो या वह परिवार के साथ जा रहा हो, तो प्लानिंग और भी मुश्किल लगती है. ऐसे में टूर पैकेज एक बहुत अच्छी चॉइस साबित हो सकता है. क्योंकि यहां आपको प्लानिंग से लेकर एग्जिक्यूशन तक सब कुछ तैयार मिलता है. मतलब आप बस बैग पैक करो और निकल पड़ो. पैकेज में फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसफर, गाइड, मेन साइटसीइंग और कई बार विज़ा हेल्प भी शामिल रहती है. आपकी हर परेशानी का हल पहले से तय रहता है. यही वजह है कि पहली बार विदेश यात्रा करने वाले, फैमिली के साथ ट्रिप प्लान करने वाले या नौकरी की झंझट के बीच समय न मिलने पर भी घूमना चाहने वाले लोग टूर पैकेज को सबसे बेहतर ऑप्शन मानते हैं.
इसके अलावा, अलग भाषा होने पर रास्ता पूछने में, खाना ऑर्डर करने में, टैक्सी या बस ढूंढने में, सही जगहों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है. वहीं टूर पैकेज में लोकल गाइड आपके साथ होता है, जो सही जानकारी, सुरक्षित रूट और अच्छे अनुभव का भरोसा देता है. अचानक कोई दिक्कत आ गई तो टूर मैनेजर मदद के लिए मौजूद रहता है. यानी आपको अकेला महसूस नहीं होता और यात्रा आसान, सुरक्षित और यादगार बनती है. तो अगर आप सोच रहे हैं कि विदेश यात्रा कैसे प्लान करें और कम टेंशन में ज्यादा एंजॉय कैसे करें, तो टूर पैकेज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है.
टूर पैकेज से विदेश यात्रा करना क्यों अच्छा रहता है?
1. कम टेंशन और ज्यादा सुविधा
हर चीज पहले से बुक होती है. आपका टाइम बचता है और फालतू तनाव नहीं होता.
2. फ्लाइट + होटल + ट्रांसपोर्ट एक ही जगह
अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करने की झंझट नहीं. एक बार में पूरा ट्रिप फाइनल.
3. नई भाषा और कल्चर में गाइड की मदद
लोकल भाषा न जानने पर गाइड बहुत काम आता है. रास्ता, खाना, नियम-सब समझाता है.
4. पहली यात्रा वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन
पासपोर्ट, इमीग्रेशन, एयरपोर्ट प्रोसीजर-हर कदम पर कोई आपकी मदद करता है.
5. कई बार सस्ता पड़ जाता है
ग्रुप बुकिंग में कॉस्ट कम होता है, इसलिए निजी रूप से बुक करने से पैकेज सस्ता पड़ सकता है.
ऑनलाइन टूर पैकेज बुक करते समय इन बातों का ध्यान रखें
भरोसेमंद वेबसाइट चुनें
-MakeMyTrip, Yatra, Thomas Cook, SOTC, Kesari, Veena World, IRCTC जैसी जानी-मानी कंपनियों से बुक करें
-WhatsApp या सोशल मीडिया लिंक पर चल रहे “बेस्ट ऑफर” पर बिना जांचे भरोसा न करें

इटिनरेरी (Day-wise Plan) जरूर पढ़ें
-हर दिन कहां ले जा रहे हैं, कितनी जगहें कवर होंगी
-फ्री टाइम मिलेगा या नहीं
-कहीं ऐसा न हो कि पैसे ज्यादा और घूमने के लिए जगह कम
पैकेज में क्या शामिल है, यह जरूर समझें
-फ्लाइट शामिल है या नहीं
-होटल कितने स्टार का है
-एयरपोर्ट-टू-होटल ट्रांसफर मिलेगा या नहीं
-ब्रेकफास्ट/इंडियन फूड शामिल है या नहीं
Exclusion-जरूर चेक करें
बहुत बार पैकेज सस्ता दिखता है लेकिन:
-ट्रैवल इंश्योरेंस
-साइटसीइंग टिकट
-पर्सनल खर्च
-टिप्स और लोकल टैक्स अलग से देने पड़ते हैं.
कैंसलेशन और रिफंड पॉलिसी
-अचानक स्थिति बदलने पर कितना रिफंड मिलेगा
-टिकट या पैकेज कैंसिल होने पर कितना पैसा कटेगा
-क्या डेट बदल सकते हैं या नहीं
बजट कैसे सेट करें?
खर्च का हिस्सा ध्यान रखने वाली बात
पैकेज की कीमत सिर्फ सस्ता देखकर न जाएं
लोकल खर्च शॉपिंग/खाना/टिप्स का फर्क पड़ता है
करेंसी रेट ट्रिप से पहले एक्सचेंज कर लेना फायदेमंद
इंश्योरेंस मेडिकल इमरजेंसी में काम आता है
ध्यान रखें…
टूर पैकेज उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें आरामदायक और कम तनाव वाली यात्रा पसंद हो. खासकर जब पहली बार विदेश जा रहे हों या परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ हों, तब पैकेज आपको सुरक्षा, सुविधा और भरोसा देता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-benefits-of-tour-packages-for-international-travel-indians-ws-e-10016538.html