Home Travel Republic Day Parade Full Dress Rehearsal। गणतंत्र दिवस परेड फुल ड्रेस रिहर्सल...

Republic Day Parade Full Dress Rehearsal। गणतंत्र दिवस परेड फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का पास कैसे बुक करें,

0
4


Republic Day Parade 2026 : हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि देश की ताकत, एकता और संस्कृति का बड़ा प्रतीक होता है. इस दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं. इस परेड में सेना के तीनों अंगों की झलक, अलग-अलग राज्यों की झांकियां और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन देखने को मिलता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मुख्य परेड से पहले एक फुल ड्रेस रिहर्सल भी होती है, जिसमें वही माहौल देखने को मिलता है, जो 26 जनवरी को दिखाई देता है. खास बात यह है कि इस रिहर्सल को देखने के लिए आम लोगों को मुफ्त पास दिए जाते हैं. अगर आप देशभक्ति के इस खास अनुभव को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं और परेड को बिना टिकट शुल्क के देखना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. यहां हम आपको बताएंगे कि फुल ड्रेस रिहर्सल के फ्री पास कैसे बुक किए जा सकते हैं, कब तक बुकिंग होगी और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

कब होगी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल?
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. यह रिहर्सल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी. वहीं, मुख्य परेड 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन निकाली जाएगी.

फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए फ्री पास कैसे बुक करें?
फुल ड्रेस रिहर्सल देखने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. पास पूरी तरह मुफ्त होंगे. रक्षा मंत्रालय की ओर से इसके लिए आधिकारिक व्यवस्था की गई है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फ्री पास बुक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की जानकारी भरें.
4. ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करें.
5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फुल ड्रेस रिहर्सल का विकल्प चुनें.
6. पास कन्फर्म होते ही आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Republic Day Parade 2026

इसके अलावा, “आमंत्रण” मोबाइल ऐप के जरिए भी पास बुक किए जा सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

कब तक कर सकते हैं फ्री पास बुक?
फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए फ्री पास की बुकिंग 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक चलेगी. तय समय के बाद बुकिंग बंद कर दी जाएगी.

पास बुक करते समय किन बातों का रखें ध्यान
-पास बुकिंग के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है.
-आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मान्य होगा.
-कार्यक्रम स्थल पर सभी एंट्री गेट्स पर सुरक्षा जांच की जाएगी.
-किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु साथ न लाएं, वरना प्रवेश रोका जा सकता है.
-समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा, ताकि एंट्री में परेशानी न हो.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-republic-day-parade-2026-full-dress-rehearsal-how-to-book-free-pass-know-full-process-here-ws-e-10067239.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version