Last Updated:
Tourist Spot: जांजगीर का प्रसिद्ध दल्हा पहाड़ घूमने ओर ट्रैकिंग के लिए बहुत से सुंदर जगह, चारों तरफ का प्राकृतिक वातावरण आपका मन मोह लेगा. यहां पर लगने वाला नाग पंचमी का मेला अपने आप में ही विशेष है.
जांजगीर का प्रसिद्ध दल्हा पहाड़ घूमने ओर ट्रैकिंग के लिए बहुत से सुंदर जगह,
हाइलाइट्स
- लगभग 700 मीटर है दल्हा पहाड़ की ऊंचाई
- नागपंचमी पर दल्हा पहाड़ पर मेले का आयोजन
- पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए 4 किमी की सीधी चढ़ाई
जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अकलतरा ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध दल्हा पहाड़ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 700 मीटर है. इस पहाड़ की चोटी पर पहुंचने और वहां से चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और खूबसूरत दृश्य का आनंद लेते हैं. दल्हा पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए 4 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई करनी पड़ती है. यहां का प्राकृतिक वातावरण आपका मन मोह लेगा.
चांपा क्षेत्र का है पठारी इलाका
जानकारों का मानना है कि दल्हा पहाड़ भूगर्भिक क्रिया यानी ज्वालामुखी उद्गार से बना है. यह जांजगीर-चांपा क्षेत्र का पठारी इलाका है और यहां चूना पत्थर भारी मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि दल्हा पहाड़ की चट्टानें भी चूना पत्थर की हैं.
नागपंचमी के दिन मेले का आयोजन
हर साल नागपंचमी के दिन इस दल्हा पहाड़ पर मेले का आयोजन होता है. यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड प्रसिद्ध हैं. कहा जाता है कि कुंड का पानी पीने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं. नागपंचमी के दिन लोग पहाड़ की चोटी पर चढ़ते हैं और मेले का आनंद लेते है.
4 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई
दल्हा पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए जंगल से गुजरते हुए और पत्थरों से भरे लंबे रास्ते को पार करना होता है. यहां जाने के लिए 4 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई करनी पड़ती है. पहाड़ के चारों ओर कोटगढ़, पचरी, पंडरिया और पोड़ी गांव हैं. यहां से घने जंगल के अंदर से जब लोग पहाड़ की ओर बढ़ते हैं, तो उन्हें कटीले पौधों और पथरीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. इस जंगल में सांप भी रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इस यात्रा का मोह नहीं छोड़ते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-the-famous-dalha-hill-of-janjgir-has-many-beautiful-places-for-trekking-and-visiting-the-natural-environment-around-will-captivate-your-heart-local18-ws-b-9111544.html
