Home Travel Unique hotels between france and switzerland। Hotel Arbez Franco-Suisse फ्रांस स्विटजरलैंड सीमा...

Unique hotels between france and switzerland। Hotel Arbez Franco-Suisse फ्रांस स्विटजरलैंड सीमा पर अनोखा होटल.

0
1


Last Updated:

दुनिया में कई होटल अपनी लग्जरी और सुविधाओं के लिए मशहूर हैं, लेकिन कुछ जगहें अपनी अनोखी पहचान के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक होटल फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर बना हुआ है, जहां एक ही कमरे में रहते हुए आप दो देशों का अनुभव कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दुनिया का अनोखा होटल, आधा फ्रांस तो आधा स्विटजरलैंड, करवट लेते ही...इस अनोखे होटल का नाम Hotel Arbez Franco-Suisse है. (Courtesy Miquel Ros)

दुनिया में कई अजीबोगरीब होटल हैं जो आपको एक्सप्लोर करने के लिए अट्रैक्ट करती हैं. इन्हीं में से एक ऐसा ही दिलचस्प होटल फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर बना हुआ है. इस होटल की खास बात यह है कि यह दो देशों के बीच बंटा हुआ है. होटल का आधा हिस्सा फ्रांस में आता है, जबकि बाकी आधा स्विटजरलैंड में स्थित है. बाहर से देखने पर यह एक सामान्य इमारत सा लगता है, लेकिन अंदर कदम रखते ही टूरिस्ट एक साथ दो देशों में पहुंच जाते हैं. यही वजह है कि यह होटल दुनियाभर के पर्यटकों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है. आइए जानते हैं इसकी कुछ दिलचस्प बातें…

इस अनोखे होटल का नाम Hotel Arbez Franco-Suisse है, जो फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर बसे La Cure गांव में स्थित है. होटल के भीतर से ही दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा गुजरती है. इसकी कहानी भी उतनी ही रोचक है जितनी इसकी बनावट. साल 1862 से पहले इस इमारत का इस्तेमाल दो अलग-अलग रूपों में होता था. जो हिस्सा स्विटजरलैंड की सीमा में आता था, वहां राशन की दुकान चलाई जाती थी, जबकि फ्रांस की ओर पड़ने वाला हिस्सा पब के तौर पर इस्तेमाल होता था. उस समय इसका मालिक एक फ्रेंच नागरिक Ponthus था, जिसने दोनों देशों के लोगों को आकर्षित करने के लिए यह अनोखी व्यवस्था बनाई थी.

क्या है इस इमारत का इतिहास?
समय के साथ इस इमारत की पहचान बदली. साल 1921 में जूल्स-जीन अर्बेजे नाम के व्यक्ति ने इस जगह को खरीद लिया और इसे एक होटल में तब्दील कर दिया. इसके बाद यह होटल अपनी अनूठी लोकेशन के कारण इतिहास का हिस्सा बन गया. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस होटल की भूमिका बेहद अहम हो गई थी. जर्मन सेना फ्रांस वाले हिस्से में तो दाखिल हो सकती थी, लेकिन स्विटजरलैंड के हिस्से में प्रवेश नहीं कर सकती थी, क्योंकि स्विटजरलैंड उस समय तटस्थ देश था. ऐसे में जर्मन सैनिकों से बचकर भागने वाले लोग होटल के स्विस हिस्से में शरण ले लेते थे. यह होटल कई लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाना साबित हुआ.

युद्ध के बाद भी इस होटल को लेकर विवाद
युद्ध के बाद भी इस होटल को लेकर कई बार सीमा संबंधी विवाद सामने आए. दोनों देशों के बीच बॉर्डर एडजस्टमेंट को लेकर बातचीत हुई, लेकिन अंत में यही फैसला लिया गया कि होटल का जो हिस्सा जिस देश की सीमा में आता है, वह वहीं रहेगा. इसी कारण आज भी यह होटल दो देशों में बंटा हुआ है और अपनी पहचान बनाए हुए है.

इस होटल की अनोखी बात क्या है? 
Hotel Arbez Franco-Suisse के कमरे भी इसकी खासियत को और बढ़ा देते हैं. होटल के लगभग हर कमरे को दो हिस्सों में डिजाइन किया गया है. एक हिस्सा स्विस परंपराओं और डिजाइन को दर्शाता है, जबकि दूसरा हिस्सा फ्रेंच स्टाइल में सजा हुआ है. कुछ कमरों में बिस्तर इस तरह लगाए गए हैं कि एक तरफ का तकिया फ्रांस की ओर होता है और दूसरा स्विटजरलैंड की तरफ. होटल का बार पूरी तरह फ्रांस में स्थित है, जबकि बाथरूम स्विटजरलैंड की सीमा में आता है. यहां ठहरने वाले सैलानी सचमुच एक ही कमरे में दो देशों का अनुभव कर पाते हैं.

होटल में घूसते ही पूछा जाता है ये सवाल
यह होटल आज 4.3 स्टार होटल की श्रेणी में आता है. भले ही इसमें बेहद लग्जरी सुविधाएं न हों, लेकिन इसकी अनोखी पहचान के कारण यहां दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं. दिलचस्प बात यह है कि होटल में चेक-इन के दौरान मेहमानों से पूछा जाता है कि वे फ्रेंच कल्चर का अनुभव करना चाहते हैं या स्विस संस्कृति का. उसी के अनुसार उन्हें भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

दुनिया का अनोखा होटल, आधा फ्रांस तो आधा स्विटजरलैंड, करवट लेते ही…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-unique-hotel-between-france-and-switzerland-where-you-can-live-in-both-countries-at-same-time-ws-kl-10051564.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here