Last Updated:
Wildlife Resort Rajasthan: सोहा अली खान ने न्यू ईयर परिवार संग उदयपुर के पास जंगलों में मनाया. उन्होंने Chunda Shikar Odui जैसे लग्जरी वाइल्डरनेस रिसॉर्ट को चुना. यहां एक रात का किराया 70 हजार से 1.5 लाख रुपये तक है. रिसॉर्ट शांति, प्रकृति और शाही अनुभव के लिए जाना जाता है. यह ट्रिप ट्रैवल लवर्स के लिए इंस्पिरेशन बन सकती है.
Wildlife Resort Rajasthan: न्यू ईयर आते ही ज्यादातर लोग शहरों की चमक दमक, लेट नाइट पार्टियों और भीड़ भरे जश्न में डूब जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस बदलते कैलेंडर को शांति, सुकून और अपनों के साथ बिताए गए खास पलों के साथ यादगार बनाना चाहते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस Soha Ali Khan ने भी इस बार कुछ ऐसा ही किया. क्रिसमस के बाद सोहा अपने पति Kunal Kemmu और बेटी Inaaya के साथ राजस्थान के उदयपुर के पास बसे जंगलों में नया साल मनाने पहुंचीं. यह ट्रिप सिर्फ एक लग्जरी वेकेशन नहीं बल्कि प्रकृति से जुड़ने और खुद के साथ वक्त बिताने का अनुभव भी थी. शहर की भागदौड़ से दूर, हरियाली, झील और जंगल के बीच बिताए गए ये दिन उनके लिए साल का सबसे खूबसूरत अंत साबित हुए.
सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की झलकियां शेयर कीं, जिसमें परिवार को जंगल सफारी करते, लोकल खाना एंजॉय करते और शांति भरे माहौल में वक्त बिताते देखा जा सकता है. उन्होंने अपने नोट में लिखा कि यहां समय जैसे थम सा गया था. सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज से होती थी, खाना बेहद स्वादिष्ट था और जंगल ने धीरे धीरे खुद को उनके सामने खोला. उन्होंने यह भी कहा कि जंगल कोई घूमने की जगह नहीं बल्कि उसे बचाने की जिम्मेदारी है. यही सोच इस ट्रैवल एक्सपीरियंस को और खास बना देती है.
जंगलों के बीच बसा शाही ठिकाना
सोहा और उनका परिवार जिस जगह ठहरा, उसका नाम है Chunda Shikar Odui. यह लग्जरी वाइल्डरनेस रिसॉर्ट Udaipur एयरपोर्ट से करीब 20 मिनट की दूरी पर स्थित है. लेकिन यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे आप किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों. करीब 150 हेक्टेयर में फैला यह रिसॉर्ट हरियाली, झील और पहाड़ियों से घिरा हुआ है. चारों तरफ फैला सुकून इसे शहर की भीड़ से बिल्कुल अलग बनाता है.
इस रिसॉर्ट की डिजाइन मेवाड़ के पुराने शाही दौर से प्रेरित है. यहां के कमरे और सुइट्स हाथ से पेंट की गई दीवारों और छतों के साथ बनाए गए हैं. साथ ही मॉडर्न सुविधाएं भी मौजूद हैं जिससे मेहमानों को पूरा कम्फर्ट मिले. झील की ओर खुलते बाथरूम, बड़े बालकनी एरिया और अरावली पहाड़ियों का नजारा इस जगह को बेहद खास बनाता है.
कमरे और किराया, लग्जरी की कीमत
अगर आप यहां रुकने का प्लान बना रहे हैं तो जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी. यहां कुल 8 सुइट्स हैं, जिनका साइज करीब 900 स्क्वायर फीट है. ये सुइट्स कपल्स और छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट माने जाते हैं.
कीमत
एक रात के लिए करीब 70,800 रुपये प्रति व्यक्ति. इसमें नाश्ता, लंच और डिनर शामिल है. वहीं अगर आप और ज्यादा प्राइवेसी और रॉयल फील चाहते हैं तो यहां का प्राइवेट पूल विला शानदार ऑप्शन है. करीब 5000 स्क्वायर फीट में फैले इस विला में दो बेडरूम, बड़ा लिविंग एरिया, खूबसूरत बालकनी और अपना स्विमिंग पूल है. झील और पहाड़ियों के नजारे इसे और यादगार बना देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-soha-ali-khan-new-year-family-trip-udaipur-luxury-wilderness-resort-chunda-shikar-odui-travel-ws-kl-10027313.html
