Home Uncategorized इस मंदिर में पूजा करने से दूर होती है शादी में आ...

इस मंदिर में पूजा करने से दूर होती है शादी में आ रही परेशानी, मनोकामना पूर्ण होने पर चढ़ाते है ये चीज, जानें मान्यता

0
7


Agency:Bharat.one Rajasthan

Last Updated:

Bharatpur News: भरतपुर के बयाना मोड़ पर स्थित गणेश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है.इस मंदिर में पूजा करने से शादी में आ रही परेशानी दूर हो जाती है. यहां भक्त आते हैं. अपनी शादी का कार्ड चढ़ा कर…और पढ़ें

X

गणेश मंदिर 

भरतपुर के बयाना मोड़ पर स्थित गणेश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है.इस मंदिर से जुड़ी मान्यता इसे और भी खास बनाती है. जो लोग किसी कारणवश रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर नहीं जा पाते है. वे अपनी शादी का निमंत्रण पत्र इस मंदिर में चढ़ाते हैं. ऐसा करने से गणेश जी की कृपा बनी रहती है. शादी में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे नवविवाहित दंपत्ति का जीवन सुखमय और समृद्धिशाली होता है.

गणेश मंदिर सिर्फ भरतपुर जिले में ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी अत्यंत प्रसिद्ध है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है.यानी वे अपने भक्तों के जीवन से सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करते हैं.यही कारण है. इस मंदिर में श्रद्धालु विशेष रूप से अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं. शादी का कार्ड चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. इसे लोग बड़े विश्वास के साथ निभाते हैं.

गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती
इस मंदिर में विशेष रूप से बुधवार के दिन और गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इन दिनों मे यहां पर विशेष पूजन और आरती का आयोजन किया जाता है. भक्तजन भगवान गणेश को मोदक लड्डू और अन्य मिठाईया चढ़ते हैं. गणेश मोड पर बना यह गणेश जी का मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है.

शादी का कार्ड चढ़ा कर हर मनोकामना करते पूर्ण
यहां आने वाले भक्तों को न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है. बल्कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को भी गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं. इस मंदिर की अनोखी मान्यता है. यहां की परंपराएं इसे भरतपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाती हैं. यहां भक्त आते हैं. अपनी शादी का कार्ड चढ़ा करके हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. भगवान से शुभ और मंगल कामना करते हैं.

homedharm

इस मंदिर में पूजा करने से दूर होती है शादी में आ रही परेशानी, जानें मान्यता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version