Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Sonbhadra Maa Kundwasani Mandir: सोनभद्र में मां कुंडवासनी बड़ा ही चमत्कारी मंदिर है. यह मंदिर एक हजार साल से भी अधिक पुराना है. एक बार यहां चोर चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन मां ने उन्हें अंधा बना दिया…और पढ़ें
मां के चमत्कारों की यहां दूर दूर होती है चर्चा
हाइलाइट्स
- सोनभद्र में स्थित है मां कुंडवासनी का चमत्कारी मंदिर.
- मंदिर में चोर अंधे हो गए थे, चमत्कार से लोग कांप उठे थे.
- मंदिर लगभग 1000 साल पुराना है, मध्य प्रदेश सीमा के पास स्थित है.
सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र जनपद में देवी मां का है एक ऐसा मंदिर जहां की महिमा अपार है. बताते चलें कि सोनभद्र जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से तकरीबन 55 किलोमीटर दूर स्थित है मां कुंडवासनी का धाम. इस मंदिर की महिमा और चमत्कार देश के कोने-कोने में विख्यात है. माता रानी का एक चमत्कार यह भी है कि एक समय यहां चोर चोरी की नियत से आए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और वह अंधे हो गए. इसके अलावा भी इस मंदिर के कई चमत्कार बताए जाते हैं.
मंदिर पर मौजूद पुजारी और अन्य श्रद्धालुओं ने इस संबंध में हमसे खास बातचीत करते हुए बताया कि यह मंदिर तकरीबन 1000 वर्ष पुराना है, जो मध्य प्रदेश की सीमा से बिल्कुल सटा हुआ है. मंदिर परिसर से महज एक किलोमीटर दूरी पर मध्य प्रदेश की सीमा आरंभ हो जाती है. मंदिर पर दूर दराज और कई प्रांतों से भक्त अपनी ऐसी कई समस्याओं को लेकर आते हैं. माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. अगर आप भी वाराणसी और प्रयागराज मार्ग से इस मंदिर में आ रहे हैं, तो आपको चोपन सोन पुल के पास उतरना पड़ेगा. यहां के बाद मंदिर परिसर तक जाने के लिए आपको टेंपो और बस की सुविधा मिलेगी. वहीं अगर आप निजी साधन से जाना चाहते हैं तो चोपन से मध्य प्रदेश-भरहरी जुगैल मार्ग से होकर जा सकते हैं. सोन नदी के किनारे कुड़ारी में स्थित है माता कुंडवासिनी का धाम है.
Sonbhadra,Uttar Pradesh
February 13, 2025, 09:46 IST
एक हजार साल पुराना है माता का यह मंदिर, चमत्कार देख कांप उठे थे लोग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
