Last Updated:
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे दो कठपुतलियां जोजो और जॉनी के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके जवाब को सुनकर हंस रहे हैं…

महाराज प्रेमानंद जब जोजो और जॉनी से मिलें. (Photo: gurujikivaani)
हाइलाइट्स
- कठपुतलियों को देखकर बच्चे की तरह हंसने लगे प्रेमानंद महाराज.
- राहुल मिश्रा की कला से प्रभावित हुए प्रेमानंद.
- प्रेमानंद ने राहुल को इनाम दिया.
Viral Video Of Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. अब एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको देखते ही हर एक यूजर के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. दरअसल, वीडियो में वे बच्चे जैसे खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें हंसाने का काम जोजो और जॉनी की जोड़ी ने किया है. आइए आपको भी जोजो और जॉनी से मिलवाते हैं…
वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज उन कठपुतलियों को कहते हैं कि “राधा-राधा बोलो” और वे बोलने भी लगते हैं. इसके बाद वह सवाल करते हैं कि “हमारा नाम क्या है,” तब वह कहता है कि “महाराज हैं ना आप प्रेमानंद महाराज.” यह जवाब सुनते ही प्रेमानंद महाराज बच्चे की तरह हंसने लगते हैं और कहने लगते हैं कि “ये कैसे बोल रहा है.” यह पहली बार है कि प्रेमानंद महाराज ने किसी चीज को देखकर इतना हंसा होगा. अब सोशल मीडिया पर उनकी यह वीडियो खूब पसंद की जा रही है.
यहां देखें मुस्कान ला देने वाली वीडियो-