- January 24, 2025, 14:09 IST
- dharm NEWS18HINDI
इस वीडियो में हम आपको दिखाएंगे महाकुंभ मेले में संत-महात्माओं की ओर से कई तरह के संकल्पित अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक अनूठा अनुष्ठान अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण और सनातन धर्म को मजबूत करने के संकल्प को लेकर किया जा रहा है. यह अनुष्ठान श्रीयादे प्रजापति अमृत कुंभ महोत्सव शिविर अरैल में किया जा रहा है. महंत स्वामी रामनारायण महाराज की अगुवाई में आयोजित हो रहे इस संकल्पित महायज्ञ में प्रतिदिन सवा लाख महामंत्रों का जाप किया जा रहा है.
