वृंदावन के प्रसिद्ध अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रवचनों को सुनने हजारों की भीड़ पहुंचती है. लोग अक्सर अपनी निजी और जीवन की परेशानियों का हल बाबा के दरबार में खोजते हैं. हाल ही में अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पति-पत्नी का एक ऐसा ही जोड़ा पहुंचा, जिसकी कहानी सुन महाराज का भी सिर चकरा गया. शुरुआत में पत्नी अपने पति की फरियाद उनके सामने रखती है, लेकिन बाद में पति अपनी पत्नी के बारे में ऐसी बातें बताता है कि खुद अनिरुद्धाचार्य महाराज हैरान रह जाते हैं.
पत्नी कुचरी से मारती हैं, लोढ़ा से मारती हैं
हाल ही में एक सुल्तानपुर की एक महिला पहुंची जिसने कहा कि मेरा सवाल ये है कि मेरे पति से बहुत झगड़े होते हैं घर पर. ये सुनते ही अनिरुद्धाचार्य ने पति को भी खड़ा होने को कहा. इसपर पति ने खड़े होते ही बताया कि जब वो घर से बाहर जाता है तो ये गलत बात करती हैं, इसलिए जब वो काम से आता है तो उसे गुस्सा आता है और वो ये हरकतें करता है. गरुजी के बार-बार पूछने पर वह बताता है कि ‘ये पड़ोसी से बोलती हैं.’ इसके साथ ही पति ने बताया कि ‘ये मुझे मारती है. ये कुचरी से मारती हैं, लोढ़ा से मारती हैं मुझे.’
पत्नी पर शक करता है पति
पति की बात सुनते ही सब हैरान रह गए और पूरे पांडाल में लोग हंसने लगे. फिर पत्नी माइक लेकर कहती है, ‘गुरुजी ये मुझपर शक करते हैं. कहते हैं तुम पराए पुरुष के साथ गलत काम करती हो. पर मैं ऐसा कुछ नहीं करती हूं और जब ये कहते हैं तो मुझे बुरा लगता है.’ पत्नी आगे कहती है, ‘गुरुजी मैं कहना नहीं चाहती, बस बाहर से आते हैं और गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर देते हैं.’
चरित्र पर शक करोगे, तो पिटोगे
पति-पत्नी के बीच की बातें सुन अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा, ‘सुनो, तुम किसी के चरित्र पर संदेह करते हो, तो तुम्हे तो मार पड़ेगी. ठीक करती हैं. तुम इसी लायक हो… क्या तुमने कभी अपनी पत्नी को किसी पराए पुरुष के साथ देखा?’ पति इस सवाल पर कहता है, नहीं देखा. इसके बाद गुरुजी इस जोड़े को समझाते हैं कि इस तरह से शक नहीं करना चाहिए. इससे रिश्ते खराब हो जाते हैं. वह आगे कहते हैं कि जब तुम लड़ोगे तो तुम्हारी लड़ाई का प्रभाव तो बच्चों में भी पड़ेगा न. आप भी देखिए ये वीडियो.
FIRST PUBLISHED : December 2, 2024, 18:08 IST
