Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Phalgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या के दिन यदि कुंभ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान धार्मिक कार्य आदि किया जाए तो विशेष लाभ की प्राप्ति होती है. महाकुंभ स्नान के बराबर फल मिलता है….और पढ़ें
ऐसे मिलेगा पूर्ण कुंभ का फल
हाइलाइट्स
- फाल्गुन अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष महत्व है.
- हरिद्वार में गंगा स्नान से महाकुंभ स्नान का फल मिलता है.
- फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को है.
ओम प्रयास /हरिद्वार. वैदिक पंचांग के अनुसार हिंदू कैलेंडर का आखरी महीना फाल्गुन को बताया गया है. सालभर में कुल 12 अमावस्याओं का आगमन है. सभी अमावस्या के दिन पूजा पाठ, दान आदि करने का महत्व है. हिंदू धर्म में फाल्गुन मास की अमावस्या का विशेष महत्व है. बताया गया है कि अमावस्या के दिन तीर्थ नगरी हरिद्वार का भी विशेष महत्व है. फाल्गुन अमावस्या के दिन यदि कुंभ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान- धार्मिक कार्य आदि किया जाए, तो विशेष लाभ की प्राप्ति होती है. हरिद्वार चार कुंभ नगरी में से एक है, जहां प्रत्येक 12 साल बाद कुंभ का आयोजन होता है. वहीं मां गंगा पहाड़ों से आने के बाद समतल क्षेत्र हरिद्वार में मानव कल्याण के लिए सबसे पहले प्रवेश करती हैं.
हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है. फाल्गुन अमावस्या के दिन यदि हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया जाए, तो सभी कार्य बिना रुकावट के पूर्ण हो जाते हैं. इस समय प्रयागराज में पूर्ण कुंभ का आयोजन चल रहा है. देश के कोने-कोने से हिंदू धर्म के लोग प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. जो व्यक्ति फाल्गुन अमावस्या पर प्रयागराज पूर्ण कुंभ में डुबकी लगाने नहीं जा सकता है. यदि उनके द्वारा हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया जाए तो उन्हें पूर्ण कुंभ में स्नान करने का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाएगा और दैहिक, दैविक, भौतिक दुखों से मुक्ति मिल जाएगी. वैदिक पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि घटने पर फाल्गुन अमावस्या चतुर्दशी 27 फरवरी के दिन होगी.
Note: फाल्गुन अमावस्या का स्नान हरिद्वार में करने पर पूर्ण कुंभ के फल प्राप्त होने की ज्यादा जानकारी के लिए आप उत्तराखंड हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Hardwar,Hardwar,Uttarakhand
February 19, 2025, 08:16 IST
फाल्गुन अमावस्या के दिन कर लें ये काम, महाकुंभ स्नान के बराबर मिलेगा फल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
