Home Uncategorized बागेश्वर महाराज की कब होगी शादी? धीरेंद्र शास्त्री ने बताया समय! कहा-...

बागेश्वर महाराज की कब होगी शादी? धीरेंद्र शास्त्री ने बताया समय! कहा- सूट सिलवा लीजिए

0
9


भोपालः बागेश्वर महाराज के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हर कोई जानता है. धीरेंद्र शास्त्री से उनकी शादी को लेकर लगातार सवाल किया जाता रहा है. इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही शादी करेंगे. बागेश्वर महाराज ने कहा, ‘सूट-वूट सिलवाएं. अगर सूट ही नहीं सिलवाये. आपकी खुदकी शादी की तैयारी नहीं है औऱ हमारी शादी की बात कर रहे हैं. आप तैयारी करो. हमारा विज़न अलग है. सपना पूरा होगा तो सब करेंगे.’

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की 21 नवंबर से शुरू होने वाली 160 किलोमीटर की भगवा ए हिन्द यात्रा के पहले न्यूज़ 18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की. बागेश्वर महाराज की यह यात्रा नौ दिन चलेगी. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि गजवा ए हिंद की काट में हमने अपनी यात्रा का नाम भगवा ए हिन्द रखा है. कुरूति, रूढ़ीवादिता, अंधविश्वास, जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाने की यात्रा है. उन्होंने गजवा ए हिन्द कहा था हमने उसकी काट में भगवा ए हिन्द नाम दिया है. सामाजिक समरसता बनाना हमारा मकसद है.

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘हम देश में दंगा नहीं गंगा चाहते हैं. बंटेंगे और कटेंगे अगर राजनैतिक तरीक़े से देखा जाये तो अलग तरह का बयान है. जिसका आईक्यू हाई होगा, वो भी कहेगा. बेफिजूल की बात है. लेकिन हमारी नज़र से हमने इसे ऐसे देखा कि अगर हम भारत में आपस में बंट जायेंगे जय फिलिस्तीन के नारे लगायेंगे, अगर हम वंदे मातरम नहीं बोलेंगे तो चीन मज़ा लेगा, तो बंटेगे औऱ कटेंगे सही है. अब अपनी-अपनी दृष्टि है कौन किस नज़र से देखता है? जो हम बोल रहे वो हमारी नजर है. आप समझ क्या रहे वो हमारी जिम्मेवारी नहीं है.’

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर हम कुछ नहीं कहेंगे कि साधु संत इस तरह के बंटेगे तो कटेंगे जैसे बयान क्यों देते हैं. (योगी आदित्यनाथ तो संत भी है राजनैतिज्ञ भी हैं ?) तो उसका हमने जवाब भी दिया है कि बंटना नहीं है एक रहें.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version