घर में पॉजिटीविटी लाने के लिए वास्तु नियमों का पालन किया जाता है. वास्तु शास्त्र ऐसे नियमों का समूह है जो हमारे जीवन को बेहतर करने में मदद करता है. हर कोई अपने भविष्य को बेहतर बनाने की सोचता है और वास्तु शास्त्र इसमें बहुत बड़ा रोल प्ले करता है. हालांकि बहुत लोग ऐसे हैं जो अब इन चीजों को नहीं मानते हैं. अगर आप आज भी वास्तु को मानते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि बेडरूम में कौनसे भगवान की फोटो लगाना शुभ है और किसकी नहीं लगानी चाहिए. इसकी जानकारी हमें वास्तु सलाहकार दिव्या छाबड़ा से मिली है…
दिव्या छाबड़ा के मुताबिक, वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए भी कुछ नियम है कि आप कहां भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं. हालांकि, कमरे में आप कोई भी भगवान की तस्वीर को नहीं लगा सकते हैं. आइए जानते हैं सबसे पहले की कौनसे भगवान की तस्वीर लगाना शुभ है.
वैसे तो बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना वर्जित है. इससे हमारे जीवन में कई समस्याएं पैदा हो सकती है. पति-पत्नी के रिश्तों में बहुत कड़वाहट आ सकती है. लेकिन फिर भी आपको रूम में भगवान की तस्वीर लगानी है तो वास्तु के नियमों के अनुसार ही तस्वीर लगाएं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप अपने बेडरूम में राधाकृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं. कमरे में इनकी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. ध्यान रहे कि तस्वीर में अकेले राधा या कृष्ण की तस्वीर बिल्कुल न हो. इन्हें जोड़े में ही लगाएं. इसके अलावा आप बेडरूम में भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर लगा सकते हैं. इससे घर में शांति और सुख का वातावरण बनता है.
भगवान की फोटो लगाने के नियम
भगवान की तस्वीर को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. तस्वीर का आकार छोटा या मध्यम रखें. बेडरूम में काली माता, भैरव जी और भगवान के युद्ध की तस्वीरों को लगाने से बचें. इसके अलावा अपका बेडरूम कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए. क्योंकि यह अग्नि कोण है और इस दिशा में बेडरूम होने से घर में झगड़े और गलतफहमियां बढ़ती हैं.
FIRST PUBLISHED : November 8, 2024, 12:34 IST
