Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
12 Forms Mahadev in Delhi : यहां आप महादेव के 12 अद्भुत स्वरूपों का दर्शन कर सकते हैं. इस मंदिर में भोले के कई रूपों की भव्य मूर्तियां स्थापित हैं. महाशिवरात्रि के दिन यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है.
दिल्ली की इस जगह पर करें, महादेव के 12 स्वरूपों के दर्शन
दिल्ली. भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि होली-दीवाली से कम नहीं. महाशिवरात्रि के दिन भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है. भक्तगण अपने आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़ पड़ते हैं. ऐसी ही एक जगह है दिल्ली में, जहां आप महादेव के 12 अद्भुत स्वरूपों का दर्शन कर सकते हैं. ये स्थान चांदनी चौक इलाके में है जहां महादेव के लगभग सभी रूपों की भव्य मूर्तियां स्थापित हैं.
महाशिवरात्रि के दिन भक्त यहां आकर महादेव के 12 स्वरूपों के दर्शन करते हैं. इन 12 रूपों में शिवलिंग के महाकाल और काशी विश्वनाथ जैसे स्वरूप शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थान और मान्यताओं के अनुसार पूजे जाते हैं. दिल्ली के इस मंदिर का नाम है गौरी शंकर, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है.
गुजरात से महाराष्ट्र तक के शिवलिंग
यहां आपको गुजरात का सोमनाथ शिवलिंग, आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम का मल्लिकार्जुन, मध्य प्रदेश के उज्जैन का महाकालेश्वर, खंडवा का ओंकारेश्वर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का केदारनाथ, महाराष्ट्र के पुणे का भीमाशंकर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी का काशी विश्वनाथ, महाराष्ट्र के नासिक का त्र्यंबकेश्वर, झारखंड के देवघर का बैद्यनाथ, गुजरात के वडोदरा का नागेश्वर, तमिलनाडु के रामेश्वरम का रामेश्वर और महाराष्ट्र के औरंगाबाद के घृष्णेश्वर शिवलिंग के दर्शन हो जाएंगे.
इतने घंटे के लिए खुलता है मंदिर
गौरी शंकर मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के दिन विशेष भंडारा लगता है. प्राचीन होने के कारण इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. अगर आप भी भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने आ रहे हैं तो यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है. यहां आप सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भगवान के 12 स्वरूपों के दर्शन कर सकते हैं.
February 14, 2025, 15:09 IST
महाशिवरात्रि पर ऐसे करें भोलेनाथ को खुश, यहां मिलेंगे शिव के इतने स्वरूप
