Home Uncategorized मार्गशीर्ष मास में इन देवता की आराधना से मिलता है विशेष फल,...

मार्गशीर्ष मास में इन देवता की आराधना से मिलता है विशेष फल, बढ़िया रहता है स्वास्थ्य, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

0
5


हरिद्वार: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास से लेकर फाल्गुन मास तक कुल 12 महीने होते हैं जिन सभी में भगवान की पूजा पाठ करने पर लाभ प्राप्त होता है. कैलेंडर का हर महीना किसी देवी-देवता या भगवान को समर्पित होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि देवी-देवता या भगवान को समर्पित उस महीने में उनके निमित्त विशेष पूजा पाठ, व्रत, स्तोत्र का पाठ, अनुष्ठान आदि किया जाए तो सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है और मनवांछित फल प्राप्त होता है.

ये महीना है विशेष
हिंदू कैलेंडर के सभी मास का विशेष महत्व है और इनकी अलग-अलग पूजा की विधि बताई गई है. विधि के अनुसार आराधना करने पर संपूर्ण लाभ प्राप्त होता है. ऐसे ही सभी 12 महीनें में मार्गशीर्ष मास भगवान विष्णु को समर्पित माह बताया गया है. भगवान विष्णु की मार्गशीर्ष मास में पूजा करने पर संपूर्ण से अधिक फल प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता बताई गई है.

भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय
मार्गशीर्ष मास में संपूर्ण फल प्राप्त करने की ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि यह महीना भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय और समर्पित है. मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों, स्तोत्र का पाठ, व्रत, अनुष्ठान आदि विधि विधान से करने पर संपूर्ण फल प्राप्त होता है. साल भर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना, व्रत, अनुष्ठान आदि करने पर जो फल प्राप्त नहीं होता वह मार्गशीर्ष मास में श्रद्धा भक्ति भाव से भगवान विष्णु का नाम लेने मात्र से हो जाता है.

इस विधि से करें भगवान आराधना
पंडित श्रीधर शास्त्री Bharat.one को बताते हैं कि संपूर्ण मार्गशीर्ष मास में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने नित्य कार्यों से निवृत होकर स्नानादि करके यदि भगवान विष्णु की पूजा अर्चना, उनके मंत्रो का जाप, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, विष्णु भगवान के स्तोत्र का पाठ, भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखकर विधि विधान से किया जाए तो विशेष लाभ की प्राप्ति होती है.

माता लक्ष्मी की कृपा होती है
इन सभी कार्यों को विधि विधान से करने पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से जीवन में आने वाले सभी दुख खत्म हो जाते हैं और धन का अभाव नहीं रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संपूर्ण मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी 12 महीनों में शुभ फल प्राप्त होता है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. इस महीने में खास पूजा का फल जरूर मिलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version