Mau Famous Mata Mandir: भारत में कई मंदिर बहुत अनोखे हैं. इन मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए लोगों की खूब भीड़ लगती है. एक मंदिर तो ऐसा है जहां सिर्फ हिंदू ही नहीं मुस्लिम औरतें भी जाकर पूजा-पाठ करती हैं. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रानीपुर स्थित देइया माता जी का मंदिर है. Bharat.one से बात करते हुए इस मंदिर के पुजारी गोपाल पाठक बताते हैं कि इस मंदिर का इतिहास कोई नहीं बताता.
क्योंकि जिस किसी ने इस मंदिर का इतिहास बताने की कोशिश की है उसके साथ हमेशा अनर्थ ही हुआ है. यह वजह है कि इस मंदिर के इतिहास के बारे में कोई कभी न बताता है और ना ही पूछता है.
इस मंदिर से कौन नहीं लौटता खाली
मंदिर के पुजारी गोपाल पाठक बताते हैं कि इस मंदिर की विशेष मान्यता यह है कि यहां हर किसी की मुराद पूरी होती है. वैसे तो यहां रविवार और मंगलवार को पूजा किया जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो यहां आकर प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं. इस मंदिर पर जो भी कोई आया है वह कभी खाली हाथ नहीं गया है. माताजी सबकी मनोकामना पूर्ण करती हैं.
देश-विदेश के लोग करते हैं यहां पूजा
यहां सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही नहीं मुंबई, दिल्ली, बिहार जैसे कई अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं. इस मंदिर पर सिर्फ भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीका तक के लोग पूजा पाठ करने आते हैं. पुजारी क्या कहना है की माताजी बहुत ही मिलनसार हैं. इन्हें यदि कहीं भी सच्चे मन से याद किया जाए तो उस व्यक्ति का कष्ट दूर हो जाता है. यहां चढ़ावा में मुख्य रूप से हलवा, पूड़ी, धार और सिंदूर तथा कपूर चढ़ाया जाता है. इनका यही मुख्य चढ़ावा है. यहां प्रत्येक सप्ताह में रविवार और मंगलवार को मेला लगता है. इस दिन यहां उनकी विशेष पूजा की जाती है. इन दोनों दिन यहां खूब भीड़ लगती है.
इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!
हिंदू-मुस्लिम एक साथ करते हैं पूजा
इस मंदिर की एक और खासियत यह है कि यहां पर हिंदू-मुस्लिम एक साथ पूजा करते हैं. भक्तों का कहना है कि जो भी यहां पूजा करता है या मन्नत मांगता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी ह जाती हैं.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 10:52 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
