Home Uncategorized रामपुर का यह मंदिर दुनियाभर में है मशहूर, अमेरिका और लंदन से...

रामपुर का यह मंदिर दुनियाभर में है मशहूर, अमेरिका और लंदन से आकर श्रद्धालु झुकाते हैं शीश

0
6


रामपुर: यूपी के रामपुर का श्री पहनहारिका महात्रिपुरसुंदरी श्री ललितांबा शक्तिपीठ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है. इस मंदिर की ख्याति न केवल लखनऊ, जयपुर और दिल्ली तक सीमित है, बल्कि अमेरिका और लंदन जैसे देशों के भक्तों का आस्था का केंद्र है. मंदिर का वातावरण और यहां की अद्वितीय ऊर्जा भक्तों को अपने आप से जोड़ लेती है.

श्री यंत्र का पहला स्थानश्री ललितांबा शक्तिपीठ विशेष रूप से श्री यंत्र के लिए जाना जाता है. यह माना जाता है कि यहां स्थापित श्री यंत्र का पहला स्थान है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है. इस स्थान की विशेषता और महत्व का अनुभव करने के लिए यहां आने वाले भक्त दूर-दूर से आते हैं.

महंत को मिला दिव्य संकेत
इस शक्तिपीठ की स्थापना का एक अद्भुत इतिहास है. कहा जाता है कि 1981 में यहां के महंत को एक दिव्य स्वप्न प्राप्त हुआ, जिसमें माता ने उन्हें इस स्थान पर मंदिर निर्माण करने का संकेत दिया. इस अद्भुत अनुभव के बाद उन्होंने इस पवित्र स्थल की नींव रखी और 1986 में मंदिर का निर्माण पूरा किया गया. तब से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन गया है.

आस्था और परंपरा का संगम
यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यहां की परंपराएं और रीति-रिवाज भी इसे विशेष बनाते हैं. नवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है, जब सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए एकत्र होते हैं. माता की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है.

मंदिर में लगी हैं आकर्षित प्रतिमाएं
राधे श्याम शर्मा वासन्तेय ने बताया कि ललिता माता की मंदिर में सुंदर प्रतिमा है, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है. वहीं, श्री पहनहारिका महात्रिपुरसुन्दरी श्री ललितांबा शक्तिपीठ, रामपुर की दिव्यता और यहां की शक्ति की महिमा की गाथा सिर्फ एक मंदिर की नहीं, बल्कि अनगिनत भक्तों की आस्था की कहानी है. तब से इस कालोनी का नाम शक्तिपुरम पड़ गया.

श्री विद्या के प्रचार-प्रसार में आचार्य जितेंद्र चंद्र भारतीय जी ने अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया था, उनकी प्रतिमा भी इस मंदिर में है. वहीं, मां ललिता के विग्रह के अलावा श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता, बाल बजरंगी तथा शिव परिवार की प्रतिमाएं भी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version