Last Updated:
Shukra Ast 2025 Date : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विवाह, सौंदर्य, प्रेम और सभी मांगलिक कार्यों का कारक माना जाता है. ऐसे में जैसे ही शुक्र ग्रह अस्त होते हैं, विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. साल 2025 में यह स्थिति 12 दिसंबर यानि आज से शुरू हो रही है. आइए जानते हैं कब तक रहेगा इसका प्रभाव?
हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 9 ग्रह होते हैं जो समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों पर अच्छा और कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषी गणना के अनुसार ‘भौतिक सुखों के दाता’ शुक्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव के चलते ही मांगलिक कार्यों की शुभ तिथि का निर्धारण होता है. यदि इन दोनों ग्रहों में से एक ग्रह भी अस्त हो जाए तो मांगलिक कार्य और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. आज 12 दिसंबर को भौतिक सुखों के दाता अस्त हो जाएंगे जिस कारण सभी शुभ कार्य और मांगलिक कार्य इनके उदय होने तक बंद रहेंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं कि कितने दिनों के लिए शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी.
हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मांगलिक कार्यों की तिथि निकालने के लिए सबसे पहले यही देखा जाता है कि शुक्र ग्रह और गुरु बृहस्पति ग्रह अस्त तो नहीं हो रहे हैं. यदि इन दोनों ग्रहों में से एक ग्रह भी अस्त हो जाए तो उनके उदय होने तक सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. आज 12 दिसंबर के दिन भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह मंगल की राशि में पूर्व दिशा में अस्त होने जा रहे हैं. शुक्र ग्रह के डूबने पर गृह प्रवेश, बड़ी पूजा, धार्मिक यात्रा, मुंडन संस्कार, विवाह संस्कार, गृह निर्माण कार्य, नींव पूजा आदि सभी वर्जित होते हैं.
कब से शुरू होंगे शुभ काम?
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के अस्त होने को सरल भाषा में उसका डूबना कहा जाता है. ग्रह के अस्त होते ही किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, रोका, गृह प्रवेश, वाहन खरीद या अन्य शुभ संस्कार की मनाही होती है. जब शुक्र ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाते हैं, तो उसका प्रकाश क्षीण हो जाता है और वह लगभग 30 से 60 दिनों तक दिखाई नहीं देते. इसी अवधि को शुक्र अस्त कहते हैं, और ज्योतिष में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2025 में शुक्र ग्रह 12 दिसंबर से अस्त हो जाएंगे और यह स्थिति 31 जनवरी 2026 तक बनी रहेगी. इसके बाद ही शुक्र पुनः उदित होंगे और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी.
shukra-ast-2025-date-vivah-auspicious-work-will-stop-auspicious-time-for-marriage-in-february
About the Author

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

















