हरिद्वार: व्यक्ति के मस्तिष्क में अनेक प्रकार की बातें चलती रहती हैं. जो हम दिनभर करते या सोचते हैं वह कभी-कभी सोते समय हमें स्वप्न (सपने) में दिख जाता है. सांप, बिच्छू या किसी जानवर को जब हम टीवी, फोन या हकीकत में अपनी आंखों से देखते हैं तो वह अक्सर हमारे स्वप्न (सपने) में आ जाते हैं. स्वप्न में कोई चीज देखना एक सामान्य घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन्हें शुभ और अशुभ बातों से जोड़ा जाता है. अगर व्यक्ति को सपने में कोई जीव जंतु, पक्षी दिख जाए तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अच्छा बुरा या कोई दोष होने का आसानी से पता लगाया जा सकता है.
सपने में दिखे अजगर
हिंदू धर्म में अगर सपने में सांप अजगर दिखे तो यह बेहद ही अशुभ बताया गया है. सपने में सांप अजगर दिखने से होने वाले अशुभ की ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि अगर सपने में सांप अजगर दिखे तो यह कालसर्प दोष होता है. जिन जातकों की कुंडली में आंशिक या पूर्ण कालसर्प दोष होता है उन्हें अक्सर सपने में सांप अजगर दिखाई देते हैं. पंडित शास्त्री आगे बताते हैं की कालसर्प दोष का सीधा संबंध पितृ दोष से है. अगर आपके पितृ आपसे नाराज हैं या विधि के अनुसार आपने उनका पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म आदि नहीं किया है तो आपको सपने में सांप अजगर या अपने पितर दिखाई देते हैं.
इन उपायों से दूर होगा दोष
सपने में अगर आपको सांप अजगर दिखाई देता है तो यह कालसर्प दोष है. इसके उपाय की बात करें तो पितृपक्ष में पितरों की शांति, उनका तर्पण, श्राद्ध कर्म, पिंडदान आदि करने से ये दूर हो जाता है. साथ ही कुंडली में लगा पितृ दोष पूर्ण रूप से खत्म हो जाता है. हरिद्वार में पितृ शांति के लिए भोलेनाथ के बहुत से प्राचीन स्थान हैं. कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए पितृ गायत्री का पाठ करना बेहद ही लाभकारी होता है. कृष्ण पक्ष की अमावस्या में पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करने और चांदी से निर्मित नाग नागिन का जोड़ा दान करने से इस दोष से मुक्ति मिल जाती है और सपने में सांप अजगर दिखाई देने बंद हो जाते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 07:50 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
