ऋषिकेश: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में हर छोटी-बड़ी चीज का खास महत्व होता है, यहां तक कि झाड़ू जैसी साधारण वस्तु को भी शुभ और अशुभ समय के अनुसार खरीदने की मान्यता है. झाड़ू को घर की साफ-सफाई और समृद्धि से जोड़ा जाता है. इसे सही समय पर खरीदना और उपयोग करना घर की खुशहाली और धन-संपत्ति से संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक है, और अगर इसे गलत दिन खरीदा जाए तो इससे घर की सुख-समृद्धि और भाग्य लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
इस दिन भूलकर भी न खरीदें झाडू
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो सप्ताह के कुछ खास दिन ऐसे होते हैं, जब झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदने से घर में धन की हानि हो सकती है. और परिवार में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इस दिन झाड़ू खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं, जिससे घर की समृद्धि में कमी आ जाती है. इसलिए, इन दोनों दिनों में झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए. इन दिनों को ज्योतिष शास्त्र में भी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन शनि और मंगल ग्रह से जुड़े होते हैं, जो कर्म और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए इन ग्रहों की अशुभता से बचने के लिए इन दिनों में झाड़ू न खरीदने की सलाह दी जाती है.
झाड़ू खरीदने के शुभ दिन
वहीं, शुभ समय पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है. ज्योतिष के अनुसार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. इन दिनों में झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और भाग्य लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. यह न केवल आर्थिक समृद्धि लाती है बल्कि घर में सुख-शांति और स्वास्थ्य का भी वास होता है. साथ ही, झाड़ू का सही तरीके से उपयोग करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है और घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है.
FIRST PUBLISHED : October 13, 2024, 12:18 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
