Home Uncategorized सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, मानी जाती...

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, मानी जाती हैं बेहद अशुभ, अगर देख लीं तो घर में छा सकती कंगाली

0
4


Unlucky Things Vastu: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. इसमें तमाम ऐसे कार्यों का जिक्र है, जिन्हें करने न करने की सलाह दी गई है. खासतौर पर सुबह उठते समय. जी हां, वास्तु शास्त्र कहता है कि, सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से बचना चाहिए. ये चीजें अशुभता लाती हैं, जिससे इंसान परेशानियों की जद में आ सकता है. इसलिए ज्यादातर बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों को सुबह-सुबह सबसे पहले अपने हाथों की हथेलियों को देखने को कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार, हथेलियों में मां लक्ष्मी का वास होता है परंतु क्या आप जानते हैं कि हमारी दिनचर्या में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते से ही नहीं देखना चाहिए? अब सवाल है कि आखिर वो कौन सी 5 चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए? क्या है इसकी वजह? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री.

सुबह उठते ही इन 5 चीजों को देखना अशुभ

बंद घड़ी: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में घड़ी बंद है या खराब हो गई है तो उसे सामने न रखें. यह अशुभता का कारण बन सकती है. बता दें कि, यदि आपको सुबह उठते ही बंद घड़ी दिखाई देती है तो यह संकेत माना जाता है कि कोई बड़ी समस्या आपके जीवन में आने वाली है.

खंडित मूर्ति: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, घर में किसी भी देवता की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. यहां तक कि इन्हें पूजा घर में भी न रखें. इसकी अनदेखी करने से जीवन में निगेटिव प्रभाव देखने को मिल सकता है. साथ ही मनुष्य के जीवन में कष्ट भी बढ़ सकते हैं.

टूटा आईना: घर में टूटा आईना यानी सीसा भी नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि, यदि कोई व्यक्ति सुबह-सुबह उठने के साथ ही ऐसा आईना देखता है तो यह अशुभता का कारण बन सकता है. कहा जाता है इस अनदेखी करने वाले जातकों के बने बनाए काम के बिगड़ सकते हैं.

परछाई: सुबह-सुबह उठकर परछाई भी नहीं देखनी चाहिए. फिर चाहें वो खुद की हो या किसी और की. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि सुबह आंख खुलते ही आप परछाई देख लेते हैं तो ये आपके लिए अशुभ हो सकता है. इसे मृत्यु, अस्वीकृति, घृणा या अंधकार से जोड़कर देखा जाता है.

Ahoi Ashtami 2024:  अहोई अष्टमी कब है? किस दिन रख सकते व्रत, पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व

जूठे बर्तन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह जागते के साथ ही जूठे या गंदे बर्तन देखने से बचना चाहिए. इनसे रिश्तों में दरार पैदा होती है और घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. इसके अलावा इसे कंगाली का संकेत भी माना जाता है. इसलिए कोशिश करें रात को खाने के बाद बर्तन साफ कर लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version