Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Gupt Navratri Upay: माघ मास की गुप्त नवरात्रि जल्द ही शुरू होने वाली है. अगर आपके जीवन में कोई बड़ा कष्ट है और टल नहीं रहा तो गुप्त नवरात्रि में विशेष पूजा करें. देवघर के आचार्य का दावा है कि नौ दिन की पूजा के ब…और पढ़ें
गुप्त नवरात्रि 2025 जानें 9 दिन की विशेष पूजा विधि.
देवघर: साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि जल्द ही शुरू होने वाली है. यह गुप्त नवरात्रि बेहद खास है. क्योंकि, यह माघ मास में पड़ती है. इस बार माघ मास में महाकुंभ का ग्रहीय योग भी है. ऐसे में इस गुप्त नवरात्रि का महत्व और भी बढ़ जाता है. गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. तंत्र साधना के लिए यह नवरात्रि उत्तम मानी जाती है. वहीं, अगर आपके जीवन में कष्ट चल रहा है या फिर कोई समस्या है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान विशेष उपाय करने से राहत मिल सकती है.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि साल 2025 में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी से होने वाली है. इसका समापन 7 फरवरी को होगा. इस साल गुप्त नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि माघ मास में महाकुंभ का आयोजन भी हो रहा है. गुप्त नवरात्रि के दौरान ही मां दुर्गा की 10 महाविद्याएं प्रकट हुई थीं, इसलिए गुप्त नवरात्रि में साधक अगर माता दुर्गा की विधिवत पूजा करते हैं तो जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.
गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सभी लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं होती हैं. उस समस्या को समाप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान विशेष उपाय करें. नौ गोमती चक्र लें, उसे लाल कपड़े में बांधकर मां के चरणों में रख दें. 9 दिन तक उसमें पूजा पाठ करें और प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय का पाठ करें. गुप्त नवरात्रि के अंतिम यानी दसवें दिन दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय का 21 बार पाठ करें. इससे माता दुर्गा बेहद प्रसन्न होंगी और साधक के जीवन में जो भी समस्या है, चाहे वह आर्थिक तंगी, शादी विवाह में देरी या ग्रह दोष हो सब समाप्त हो जाएंगे. जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी.
Deoghar,Jharkhand
January 22, 2025, 09:10 IST
संकटों से बचाएगा ये उपाय, 9 दिन इस विधि से करें पूजा, 10वें दिन दिखेगा प्रभाव!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
