Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Ganga Jal supply to households in Sehore: नगर पालिका की एक अनूठी पहल है, जिससे हर घर तक गंगाजल पहुंचेगा और लोग अपने घर पर ही कुंभ स्नान का पुण्य लाभ ले सकेंगे. स्थानीय लोग इस अभियान से बेहद खुश हैं और इसे एक ऐ…और पढ़ें
लिए जल आपूर्ति लाइनों के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा
हाइलाइट्स
- सीहोर में हर घर तक पहुंचेगा महाकुंभ का गंगाजल.
- नगर पालिका ने “हर हर गंगे-हर घर गंगे” अभियान शुरू किया.
- गंगाजल को जलाशयों और जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा.
सीहोर: हिंदू धर्म में गंगाजल को सबसे पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है. इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने “हर हर गंगे-हर घर गंगे” अभियान की शुरुआत की, जिससे महाकुंभ का पवित्र गंगाजल हर घर तक पहुंचाया जाएगा.
नगर पालिका की अनूठी पहल
गुरुवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इस अभियान की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि श्रद्धालु 108 कलशों में गंगा जल लेकर आए हैं, जिसे सीहोर के जलाशयों और अन्य जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा. इससे आम लोगों को अपने घर पर ही गंगाजल का पुण्य लाभ मिलेगा.
कलश यात्रा और भव्य स्वागत
नगर पालिका ने महाकुंभ से पवित्र गंगा जल लाकर एक कलश यात्रा निकाली, जिसमें ढोल-नगाड़ों की धुन और पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. विधायक सुदेश राय ने भी कोतवाली चौराहे पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया.
गंगाजल होगा जलाशयों में समर्पित
महाकुंभ से लाए गए गंगाजल को सीवन नदी, काहरी डेम, जमोनिया जलाशय और भगवानपुरा जलाशय में प्रवाहित किया गया. इसके अलावा, हर वार्ड की बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों में भी इसे डाला जाएगा, ताकि पूरे शहर को गंगाजल का लाभ मिल सके.
हर घर तक पहुंचेगा गंगाजल
नगर पालिका जल आपूर्ति लाइनों के जरिए गंगाजल को हर घर तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है. इससे लोग अपने घर में ही गंगाजल से स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे और धार्मिक कार्यों में इसका उपयोग कर सकेंगे.
सीएमओ का बयान
नगर पालिका के सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित ने बताया कि, महाकुंभ से लाया गया त्रिवेणी संगम का पवित्र जल सीहोर के सभी प्रमुख जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा. इससे नल से आने वाला पानी भी गंगाजल के समान पवित्र हो जाएगा और हर घर में इसे पहुंचाया जा सकेगा. उन्होंने लोगों से इस पुण्य कार्य में भाग लेने और इसका लाभ उठाने की अपील की.
Sehore,Madhya Pradesh
February 20, 2025, 17:54 IST
“हर हर गंगे-हर घर गंगे” अभियान की शुरुआत…हर घर पहुंचेगा महाकुंभ का गंगाजल
