Last Updated:
Saphala Ekadashi 2025: पौष मास की पावन सफला एकादशी पर व्रत करने से हजारों वर्ष तपस्या जैसा फल मिलता है. इस दिन दीप दान अवश्य करें. जानिए सही तिथि और विधि देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
देवघर. हर माह में दो और साल भर में कुछ 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं. ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. पौष माह में सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है. ये व्रत हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन करने से सारे काम बन जाते हैं. इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है और काम में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होती हैं. शास्त्रों के अनुसार, जो साधक सफला एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें हजारों सालों की तपस्या के बराबर फल मिलता है. साथ ही इसका पालन करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है. तो आइये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते है कब है सफला एकादशी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
देवघर बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ पुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में पोष का महीना शुरू होने वाला है और पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं. सफला एकादशी पर व्रत रखना पापों का नाश करता है और पुण्य प्रदान करता है. व्रत दो प्रकार से रखा जा सकता है. निर्जल या फलाहार. आप दोनों तरह से व्रत रख सकते है. इस दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प, तुलसी और फल अर्पित करना चाहिए.
कब से शुरू हो रहा है सफला एकादशी
बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में पंचांग को देखते हुए 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा. वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल से सुबह के 11 बजकर 08 मिनट तक रहने वाला है.
एकादशी के दिन करें इन मंत्रो का जाप
विष्णु सहस्रनाम, भगवद गीता का पाठ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. सफला एकादशी की रात दीपदान करना चाहिए. इससे जीवन का अंधकार दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
