Last Updated:
Shri Rokadia Hanuman Ji Temple: बुरहानपुर के श्री रोकडिया हनुमान मंदिर की प्रतिमा स्वयंभू है और समय के साथ इसकी लंबाई बढ़ती जा रही है. इस मंदिर को लेकर कई सारे मान्यताए हैं, जहां लोगों की सारी मानोकामनाएं पूरी होती हैं. यह मंदिर 400 से…और पढ़ें
श्री रोकड़िया हनुमान जी के दर्शन करते भक्त
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में उतावली नदी के तट पर श्री रोकड़िया हनुमान जी महाराज का मंदिर है. यह मंदिर करीब 400 से 500 साल पुराना बताया जाता है. मंदिर के पुजारी संदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर करीब चार राज्यों से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं और शादी विवाह और बच्चों के लिए मन्नतें मांगते हैं, जिनके यहां पर किलकारी गूंजती है. वह लोग यहां पर भंडारे का आयोजन करते और लोगों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाते हैं. यहां पर साल में चार बार मेले के आयोजन भी होते हैं.
मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी
Bharat.one की टीम ने जब श्री रोकड़े हनुमान मंदिर के पुजारी संदीप शुक्ला से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा स्वयंभू है. पहले जब पुराने जमाने में यह प्रतिमा करीब दो से ढाई फीट की थी, लेकिन आज इस प्रतिमा की लंबाई बढ़कर करीब 5 फीट से अधिक की हो गई है. यह प्रतिमा तिल-तिल बढ़ती है. यहां पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. शादी विवाह और बच्चों के लिए मन्नतें भी मांगते हैं, जिनकी भी मन्नत पूरी होती है. वह भंडारे का आयोजन करता है. यहां पर लोगों को प्रसादी ग्रहण करवाता है.
साल में चार बार लगता है मेला
मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस मंदिर पर साल में चार बार मेला लगता है, जिसमें एक हनुमान जन्मोत्सव रामनवमी रोकडिया पूनम और दीपावली के अवसर पर भी मेला लगता है, जहां पर जिले के साथ अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यह करीब 400 से 500 साल पुराना रोकड़िया हनुमान जी महाराज का मंदिर है.
Burhanpur,Madhya Pradesh
January 15, 2025, 11:26 IST
संतान प्राप्ति में बार-बार आ रही बाधा! 400 साल पुराने हनुमान मंदिर में….
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
