Home Uncategorized 65 सालों से स्वाद की बादशाहत, मिर्ची भजिया से आलू चाप तक...

65 सालों से स्वाद की बादशाहत, मिर्ची भजिया से आलू चाप तक सब मिलेगा यहां, खाने के शौकीनों का ठिकाना!

0
4


रामकुमार नायक, रायपुरः स्वादिष्ट, लजीज खानपान और नाश्ते के मामले में रायपुर अपनी अलग ही पहचान बना रहा है. यहां पर हर महीने दर्जनों नई दुकानें खुल रही हैं और लोगों को यूनिक टेस्ट देने का प्रयास किया जा रहा है. राजधानी में आज भी कुछ पुरानी दुकानें अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जानीं जाती हैं.

ऐसी ही एक दुकान सौराष्ठ मिष्ठान भंडार है, जो कि राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब इलाके में स्थित है. यहां पर पिछले 65 सालों से लोगों को स्वादिष्ट नाश्ता खिलाने में अपनी भूमिका निभा रहा है. आज दुकान में परिवार की तीसरी पीढ़ी ने बागडोर संभाला है. पिछले 65 सालों की गद्दी आज भी उसी जगह पर कायम है.

कई वैरायटी के आइटम
दुकान के संचालक परेश ढोलकिया ने Local18 को बताया कि सौराष्ठ मिष्ठान भंडार नाम की दुकान 65 वर्ष पुरानी है. जिसे मेरे दादाजी ने अपने पांच भाइयों के साथ मिलकर शुरु किया था. शुरुआत में केवल चुनिंदा आइटम, नाश्ता में समोसा, मिर्ची भजिया, आलूगुंडा और ढोकला हुआ करता था. लेकिन जैसे समय में बदलाव के साथ यहां पर आइटमों की वेरायटी में इजाफा कर दिया गया. शुरुआती दिनों में यानी 65 वर्ष पहले यहां एक पैसे में स्वादिष्ट नाश्ता मिल जाता था.

ये भी पढेंः इस महीने करें तुलसी की खेती, किसान होंगें मालामाल, 2000 रुपए/किलो बिकता है तेल

दुकान की खासियत जानें
परेश ने Local18 को बताया कि उनका पूरा परिवार मुख्यतः राजकोट गुजरात के रहने वाले हैं. 1960 में उनके दादाजी रायपुर आए और इस दुकान की नींव रखी. फिर पिताजी ने दुकान को बढ़ाने खूब मेहनत किया और अब तीसरी पीढ़ी यानी परेश दुकान का बागडोर संभालें हुए हैं. यहां मिलने वाले नाश्ते की क्वालिटी और क्वांटिटी लोगों को अपनी ओर खींच लाती है. दुकान में हाइजीन मेंटेन करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है. साफ सफाई करने के अलावा मिठाइयों और नाश्ते को जाली से ढंककर रखा जाता है. हर महीने सभी स्टाफ का मेडिकल चेकअप भी कराया जाता है. परेश अपनी इस दुकान से लगभग 15 लोगों को रोजगार दे रहे हैं.

ये भी पढेंः ढोलक जैसा हो गया है पेट, तो इस सब्जी का करें सेवन, हृदय रोग में भी कारगर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-food-point-breakfast-samosa-chilli-bhajiya-aloogunda-and-dhokla-for-breakfastavailable-in-raipur-local18-8711358.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version