Home Uncategorized aaj ka panchang 18 december 2025 masik shivratri shubh muhurat guruwar vrat...

aaj ka panchang 18 december 2025 masik shivratri shubh muhurat guruwar vrat sarvartha siddhi yoga bhadra time ashubh samay | आज का पंचांग, 18 दिसंबर 2025 मासिक शिवरात्रि

0
2


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 December 2025: आज पौष की मासिक शिवरात्रि और गुरुवार व्रत है. आज के दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की पूजा का सुंदर संयोग बना है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, विष्टि करण, धृति योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आज सुबह 07:08 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग बना है, जो रात 08:07 बजे तक रहेगा. वहीं भद्रा सुबह 07:08 ए एम से दोपहर 03:47 पी एम तक रहेगी. इस भद्रा का वास स्वर्ग में होगा. ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं, उस पर रोक नहीं होगी. जो लोग आज मासिक शिवरात्रि व्रत हैं, उनके लिए निशिता पूजा का मुहूर्त 11:51 पी एम से है, वहीं दिन में आप सूर्योदय के बाद से कभी भी पूजा कर सकते हैं. इसमें आप चाहें तो दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त को देख सकते हैं. शुभ मुहूर्त बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, चंदन, फूल, माला, फल, शहद आदि से भगवान शिव की पूजा करें. शिव चालीसा पढ़ें और शिवरात्रि की व्रत कथा सुनें. शिव कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, हल्दी, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, अक्षत् आदि से करें. गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गुरुवार व्रत क​था सुनें. केले के पौधे की पूजा करें. उसके बाद हल्दी, चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र, पीतल के बर्तन, सोना, केसर आदि का दान करें. आपकी कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. गुरु के बीज मंत्र का दान करने से भी गुरु दोष मिटता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 दिसंबर 2025

आज की तिथि- चतुर्दशी – 04:59 ए एम, दिसम्बर 19 तक, फिर अमावस्या
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 08:07 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा
आज का करण- विष्टि – 03:47 पी एम तक, शकुनि – 04:59 ए एम, दिसम्बर 19 तक, उसके बाद चतुष्पाद
आज का योग- धृति – 03:06 पी एम तक,​ फिर शूल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:08 ए एम
सूर्यास्त- 05:28 पी एम
चन्द्रोदय- 06:33 ए एम, दिसम्बर 19
चन्द्रास्त- 03:53 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:19 ए एम से 06:13 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:08 ए एम से 08:07 पी एम
अमृत काल: 08:27 ए एम से 10:14 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:38 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:42 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:51 पी एम से 12:45 ए एम, दिसम्बर 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:08 ए एम से 08:26 ए एम
चर-सामान्य: 11:00 ए एम से 12:18 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 01:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 पी एम से 02:53 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:10 पी एम से 05:28 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:28 पी एम से 07:10 पी एम
चर-सामान्य: 07:10 पी एम से 08:53 पी एम
लाभ-उन्नति:12:18 ए एम से 02:01 ए एम, दिसम्बर 19
शुभ-उत्तम: 03:43 ए एम से 05:26 ए एम, दिसम्बर 19
अमृत-सर्वोत्तम: 05:26 ए एम से 07:09 ए एम, दिसम्बर 19

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 07:08 ए एम से 08:26 ए एम
गुलिक काल- 09:43 ए एम से 11:00 ए एम
राहुकाल- 01:35 पी एम से 02:53 पी एम
दुर्मुहूर्त- 10:35 ए एम से 11:16 ए एम, 02:42 पी एम से 03:24 पी एम
भद्रा- 07:08 ए एम से 03:47 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग लोक में
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

श्मशान में – 04:59 ए एम, दिसम्बर 19 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here