Home Uncategorized aaj ka panchang 26 january 2026 | Bhishma Ashtami muhurat somvar vrat...

aaj ka panchang 26 january 2026 | Bhishma Ashtami muhurat somvar vrat shiv puja Bhadra kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 26 जनवरी 2026

0
0


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 January 2026: आज माघ शुक्ल अष्टमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, विष्टि करण, साध्य योग, पूर्व का दिशाशूल, मेष राशि में चंद्रमा है. भद्रा सुबह में है, जिसका वास स्थान स्वर्ग में है. आज के दिन भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, सोमवार व्रत और शिव पूजा का सुंदर संयोग बना है. आज गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है, जिसमें विजय प्रदान करने वाली देवी मां पीतांबरा की पूजा का विधान है. भीष्म अष्टमी के दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, दान आदि करने से ​पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. मासिक दुर्गाष्टमी व्रत में मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उसके बाद कन्या पूजा और हवन का विधान है. इसका पारण कल सूर्योदय के बाद होगा.

आज सोमवार व्रत में देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं. सुबह में स्नान के बाद शिवलिंग का जलाभिषेक करें. उसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फूल, धूप, दीप, शहद, गंगाजल, दूध आदि से शिवजी की पूजा करें. फिर शिव चालीसा पढ़ें और सोमवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद माता पार्वती, गणेश जी और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें. नंदी को भी भोग लगाएं. फिर घी के दीपक या कपूर से शिव परिवार की आरती करें. सोमवार व्रत से चंद्र दोष दूर हेता है. शिव कृपा से सभी प्रकार के कष्ट, ग्रह दोष मिट जाते हैं, संतान, धन, सुख, संपत्ति, उत्तम सेहत आ​दि की प्राप्ति होती है. पंचांग से देखें आज के सभी मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 जनवरी 2026

आज की तिथि- अष्टमी – 09:17 पी एम तक, फिर नवमी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 12:32 पी एम तक, उसके बाद भरणी
आज का करण- विष्टि – 10:16 ए एम तक, बव – 09:17 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- साध्य – 09:11 ए एम तक, शुभ – 06:20 ए एम, जनवरी 27 तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:12 ए एम
सूर्यास्त- 05:55 पी एम
चन्द्रोदय- 11:30 ए एम
चन्द्रास्त- 01:30 ए एम, जनवरी 27

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:19 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:21 पी एम से 03:04 पी एम
अमृत काल: 06:37 ए एम, जनवरी 27 से 08:08 ए एम, जनवरी 27
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जनवरी 27 से 01:00 ए एम, जनवरी 27

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:12 ए एम से 08:33 ए एम
शुभ-उत्तम: 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
चर-सामान्य: 01:54 पी एम से 03:15 पी एम
लाभ-उन्नति: 03:15 पी एम से 04:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 04:35 पी एम से 05:55 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:55 पी एम से 07:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 10:54 पी एम से 12:34 ए एम, जनवरी 27
शुभ-उत्तम: 02:13 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 27
अमृत-सर्वोत्तम: 03:53 ए एम से 05:32 ए एम, जनवरी 27
चर-सामान्य: 05:32 ए एम से 07:12 ए एम, जनवरी 27

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 08:33 ए एम से 09:53 ए एम
यमगण्ड- 11:13 ए एम से 12:34 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:55 पी एम से 01:38 पी एम, 03:04 पी एम से 03:47 पी एम
गुलिक काल- 01:54 पी एम से 03:15 पी एम
भद्रा- 07:12 ए एम से 10:16 ए एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 09:17 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version