Home Uncategorized aaj ka panchang 26 november 2025 Wednesday | skand shashthi muhurat budhwar...

aaj ka panchang 26 november 2025 Wednesday | skand shashthi muhurat budhwar vrat ravi yog ashubh samay | आज का पंचांग, 26 नवंबर 2025 | आज के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

0
4


Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 November 2025: आज स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज सुबह से रवि योग बन रहा है. रवि योग में गणेश पूजा से कार्य सफल होंगे. पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी तिथि, श्रवण नक्षत्र, कौलव करण, वृद्धि योग बना है. उत्तर में यात्रा वर्जित है. कुंडली में बुध दोष है, वे लोग आज हरे वस्त्र, हरे फल, हरा चारा आदि का दान करें. आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 26 नवंबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 November 2025: आज स्कंद षष्ठी के सा​थ बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. वैदिक पंचांग के आधार पर आज मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी तिथि, श्रवण नक्षत्र, कौलव करण, वृद्धि योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज सुबह 06:53 ए एम से रवि योग बन रहा है. रवि योग में दोषों का नाश होता है क्योंकि सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है. जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, वे रवि योग में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 53 मिनट से सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक है. इस समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त बना है.

गणेश जी को लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, दूर्वा, धूप, दीप, फल, माला, नैवेद्य आदि अर्पित करें. गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती करें. गणपति बप्पा की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और जीवन में शुभता आएगी. आज के दिन स्कंद षष्ठी भी है. स्कंद षष्ठी व्रत में गणेश जी के बड़े भाई भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से रोग, दोष आदि मिट जाते हैं. इसके अलावा व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय, संतान सुख, शक्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. जिनकी कुंडली में बुध दोष है, वे लोग आज हरे वस्त्र, हरे फल, हरा चारा आदि का दान करें. बुध के शुभ फल से वाणी, बुद्धि, बिजनेस, करियर में उन्नति होगी. आज के पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 नवंबर 2025

  1. आज की तिथि- षष्ठी – 12:01 ए एम, नवम्बर 27 तक, उसके बाद सप्तमी
  2. आज का नक्षत्र- श्रवण – 01:33 ए एम, नवम्बर 27 तक, फिर धनिष्ठा
  3. आज का करण- कौलव – 11:33 ए एम तक, तैतिल – 12:01 ए एम, नवम्बर 27 तक, फिर गर
  4. आज का योग- वृद्धि – 12:43 पी एम तक, उसके बाद ध्रुव
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- बुधवार
  7. चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:53 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 11:40 ए एम
चन्द्रास्त- 10:33 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 ए एम से 05:59 ए एम
  2. रवि योग: 06:53 ए एम से 01:33 ए एम, नवम्बर 27
  3. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  4. अमृत काल: 02:27 पी एम से 04:10 पी एम
  5. विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
  6. निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 27

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 06:53 ए एम से 08:11 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:11 ए एम से 09:30 ए एम
  • शुभ-उत्तम: 10:49 ए एम से 12:08 पी एम
  • चर-सामान्य: 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 07:05 पी एम से 08:46 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:46 पी एम से 10:28 पी एम
  • चर-सामान्य: 10:28 पी एम से 12:09 ए एम, नवम्बर 27
  • लाभ-उन्नति: 03:31 ए एम से 05:12 ए एम, नवम्बर 27

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 08:11 ए एम से 09:30 ए एम
  • गुलिक काल- 10:49 ए एम से 12:08 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
  • राहुकाल- 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

नन्दी पर – 12:01 ए एम, नवम्बर 27 तक, उसके बाद भोजन में.

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

पंचांग: स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत, रवि योग, जानें आज के सभी मुहूर्त, अशुभ समय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version