Home Uncategorized aaj ka panchang 28 november 2025 | Friday Lakshmi puja muhurat masik...

aaj ka panchang 28 november 2025 | Friday Lakshmi puja muhurat masik durga ashtami ravi yog bhadra kaal panchak ashubh samay | आज का पंचांग, 28 नवंबर 2025

0
6


Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 November 2025: आज शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और मासिक दुर्गा अष्टमी है. पूरे दिन पंचक और भद्रा सुबह में 06:54 बजे से लगेगी. इसमें शुभ काम न करें. आज मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, विष्टि करण, व्याघात योग बना है. आज के पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 28 नवंबर 2025

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 November 2025: आज शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और मासिक दुर्गा अष्टमी है. पंचांग के आधार पर आज मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, विष्टि करण, व्याघात योग, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज पूरे दिन पंचक है, वहीं भद्रा सुबह में 06:54 ए एम से प्रारंभ होगी और दोपहर तक है. इसका वास धरती पर है, इसलिए सुबह से दोपहर तक कोई शुभ काम न करें. रवि योग कल तड़के 02:49 ए एम पर बन रहा है. जो लोग आज शुक्रवार को लक्ष्मी माता का व्रत हैं, वे प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त बाद विधि विधान से पूजा करें. माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की भी पूजा कर सकते हैं. लक्ष्मी जी को खीर, बताशे, दूध की सफेद मिठाई का भोग लगाएं. उनके मंत्रों का जाप करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी.

जो लोग आज मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हैं, वे लोग मां दुर्गा की पूजा करें. अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करें. दुर्गा पूजा के बाद कन्या पूजन कर सकते हैं. मासिक दुर्गाष्टमी व्रत और पूजा से आपके कष्ट मिटेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. शुक्रवार को संतोषी माता की भी पूजा का विधान है. उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख और शांति आती है. आज शुक्रवार को आप कुंडली के शुक्र दोष को दूर करने का भी उपाय कर सकते हैं. आज आप सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और उसमें इत्र लगाएं. इससे आपका शुक्र मजबूत होगा. शुक्र के शुभ प्रभाव से भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है. प्रेम संबंध मजबूत होता है. आज के पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 नवंबर 2025

  1. आज की तिथि- अष्टमी – 12:15 ए एम, नवम्बर 29 तक, उसके बाद नवमी
  2. आज का नक्षत्र- शतभिषा – 02:49 ए एम, नवम्बर 29 तक, फिर पूर्व भाद्रपद
  3. आज का करण- विष्टि – 12:28 पी एम तक, बव – 12:15 ए एम, नवम्बर 29 तक, उसके बाद बालव
  4. आज का योग- व्याघात – 11:05 ए एम तक, फिर हर्षण
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- शुक्रवार
  7. चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:54 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 12:47 ए एम
चन्द्रास्त- 12:32 ए एम, नवम्बर 29

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:06 ए एम से 06:00 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
  • अमृत काल: 07:32 पी एम से 09:09 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 29
  • रवि योग: 02:49 ए एम, नवम्बर 29 से 06:55 ए एम, नवम्बर 29

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. चर-सामान्य: 06:54 ए एम से 08:13 ए एम
  2. लाभ-उन्नति: 08:13 ए एम से 09:32 ए एम
  3. अमृत-सर्वोत्तम: 09:32 ए एम से 10:50 ए एम
  4. शुभ-उत्तम: 12:09 पी एम से 01:28 पी एम
  5. चर-सामान्य: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. लाभ-उन्नति: 08:47 पी एम से 10:28 पी एम
  2. शुभ-उत्तम: 12:09 ए एम से 01:51 ए एम, नवम्बर 29
  3. अमृत-सर्वोत्तम: 01:51 ए एम से 03:32 ए एम, नवम्बर 29
  4. चर-सामान्य: 03:32 ए एम से 05:14 ए एम, नवम्बर 29

आज के अशुभ समय

  • गुलिक काल- 08:13 ए एम से 09:32 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 09:00 ए एम से 09:42 ए एम, 12:30 पी एम से 01:12 पी एम
  • राहुकाल- 10:50 ए एम से 12:09 पी एम
  • यमगण्ड- 02:47 पी एम से 04:05 पी एम
  • पंचक- पूरे दिन
  • भद्रा- 06:54 ए एम से 12:28 पी एम
  • भद्रा का वास- धरती पर
  • दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 12:15 ए एम, नवम्बर 29 तक, फिर गौरी के साथ.

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

पंचांग:शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी, रवि योग, भद्रा, जानें मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version