Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 December 2025: आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान है. इसके साथ ही गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है. आज के दिन 3 शुभ योग हैं. पहला शिव योग प्रात:काल से लेकर 12:34 पी एम तक है, उसके बाद से सिद्ध योग है, वहीं रवि योग 06:59 ए एम से दोपहर तक है. पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल चतुदशी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, वणिज करण, शिव योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. सुबह 08:37 बजे के बाद से पूर्णिमा लग जाएगी. मार्गशीर्ष पूर्णिमा का स्नान और दान का समय भी सुबह 8:37 बजे से होगाा. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करते हैं, वहीं शाम के समय में चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होती है.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ गुरुवार व्रत का सुंदर संयोग बना है. व्रती भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बना सकते हैं. भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के पत्ते, पंचामृत, अक्षत्, हल्दी, पीले फूल, धूप, दीप आदि से करें. फिर गुड़ और चने की दाल या फिर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें. उसके बाद गुरुवार व्रत कथा सुनें. अंत में विष्णु जी की आरती करें. गुरुवार व्रत में हल्दी का दान करने से कुंडली का गुरु दोष मिटता है. गुरुवार को करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं. वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. गुरु दोष से मुक्ति के लिए आप पुखराज धारण कर सकते हैं. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान के बाद चावल, चांदी, दूध, खीर, शक्कर, सफेद वस्तुओं आदि का दान करें, इससे चंद्रमा मजबूत होगा. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 दिसंबर 2025
- आज की तिथि- चतुर्दशी – 08:37 ए एम तक, पूर्णिमा- 04:43 ए एम, दिसम्बर 05 तक, फिर पौष कृष्ण प्रतिपदा
- आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 02:54 पी एम तक, रोहिणी
- आज का करण- वणिज – 08:37 ए एम तक, विष्टि – 06:40 पी एम तक, बव – 04:43 ए एम, दिसम्बर 05 तक, बालव
- आज का योग- शिव – 12:34 पी एम तक, फिर सिद्ध योग
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- गुरुवार
- चंद्र राशि- वृषभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:59 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 04:35 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:10 ए एम से 06:04 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:32 पी एम
- अमृत काल: 12:48 पी एम से 02:12 पी एम
- विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:37 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:39 ए एम, दिसम्बर 05
- रवि योग: 06:59 ए एम से 02:54 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:59 ए एम से 08:17 ए एम
चर-सामान्य: 10:53 ए एम से 12:11 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:11 पी एम से 01:29 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:29 पी एम से 02:48 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:24 पी एम से 07:06 पी एम
चर-सामान्य: 07:06 पी एम से 08:48 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:12 ए एम से 01:54 ए एम, दिसम्बर 05
शुभ-उत्तम: 03:36 ए एम से 05:18 ए एम, दिसम्बर 05
अमृत-सर्वोत्तम: 05:18 ए एम से 06:59 ए एम, दिसम्बर 05
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 06:59 ए एम से 08:17 ए एम
- गुलिक काल- 09:35 ए एम से 10:53 ए एम
- दुर्मुहूर्त- 10:27 ए एम से 11:09 ए एम, 02:37 पी एम से 03:19 पी एम
- राहुकाल- 01:29 पी एम से 02:48 पी एम
- भद्रा- 08:37 ए एम से 06:40 पी एम
- भद्रा का वास- स्वर्ग में
- दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
भोजन में – 08:37 ए एम तक, श्मशान में – 04:43 ए एम, दिसम्बर 05 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

















