Home Uncategorized aaj ka panchang 4 February 2026 | falgun maas krishna tritiya tithi...

aaj ka panchang 4 February 2026 | falgun maas krishna tritiya tithi 2026 muhurat budhwar vrat shubh yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 4 फरवरी 2026

0
3


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और फाल्गुन मास का पहला बुधवार व्रत व गणेश पूजा है. बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को समर्पित है. भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता माना जाता है, वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय-क्षमता का कारक ग्रह माना गया है. इसलिए बुधवार को गणेशजी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आज भद्रा दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन तक रहने वाली है. फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 4 फरवरी को है. तृतीया तिथि के साथ बुधवार का दिन है. गणपति को समर्पित यह दिन नए कार्य, शिक्षा, व्यापार शुरू करने के लिए शुभ मानी जाती है, बशर्ते राहुकाल और अन्य अशुभ समय से बचा जाए, ऐसे में पंचांग का विचार महत्वपूर्ण है. गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता हैं, उनकी आज के दिन पूजा करने से जीवन के कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

गणेशजी की पूजा से बुध दोष शांत होता है, जिससे शिक्षा, करियर और व्यापार में स्थिरता आती है. नए कार्य, परीक्षा, इंटरव्यू या सौदे से पहले पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और गणेशजी को बुद्धिदाता कहा गया है, पूजा से स्मरणशक्ति और एकाग्रता बढ़ती है. बुधवार को हरी चीज़ों का दान और झूठ/कटु वाणी से बचना शुभ माना जाता है. बच्चों के अध्ययन कक्ष में गणेशजी की छोटी मूर्ति/चित्र रखने से एकाग्रता बढ़ती है. आज के दिन प्रातः स्नान कर हरे वस्त्र पहनें और विधि-विधान के साथ गणेशजी को लाल फूल, मोदक, लड्डू और पान का भोग अर्पित करें. इसके बाद तुलसी की माला से ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें. साथ ही गणेश द्वादश गणेश नाम का जाप, संकट नाशन स्त्रोत और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना फलदायी होता है. चाहें तो बुधवार व्रत रखकर हरी वस्तुओं (मूंग, हरी सब्ज़ी) का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 फरवरी 2026

आज की तिथि- तृतीया तिथि – 12:09 ए एम, 5 फरवरी तक, फिर चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 10:12 पी एम तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 12:19 पी एम तक, विष्टि – 12:09 ए एम, 5 फरवरी तक, बव
आज का योग- अतिगण्ड – 01:05 ए एम, 5 फरवरी तक, सुकर्मा योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:08 ए एम
सूर्यास्त- 06:03 पी एम
चन्द्रोदय- 08:37 पी एम
चन्द्रास्त- 08:36 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:15 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:24 पी एम से 03:08 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:00 पी एम से 06:26 पी एम
अमृत काल: 03:48 पी एम से 05:24 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 5 फरवरी

शिववास: क्रीड़ा में – 12:09 ए एम, 5 फरवरी तक, उसके बाद कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2025
राहुकाल: 12:35 पी एम से 01:57 पी एम
यमगण्ड: 08:30 ए एम से 09:51 ए एम
विडाल योग: 07:08 ए एम से 10:12 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
गुलिक काल: 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
भद्रा: 12:19 पी एम से 12:09 ए एम, 5 फरवरी
दिशाशूल- उत्तर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here