Home Uncategorized aaj ka panchang 5 december 2025 | paush month start shukrawar Lakshmi...

aaj ka panchang 5 december 2025 | paush month start shukrawar Lakshmi puja muhurat 2 shubh yog ashubh samay rahu kaal | आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2025 मुहूर्त

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 December 2025: आज से पौष का शुभारंभ हुआ है. आज के दिन 2 शुभ योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बालव करण, सिद्ध योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा से धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. आज गुलाबी और क्रीम कलर के कपड़े पहनें, शुक्र दोष दूर होगा. आज के पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2025 मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 December 2025: आज से हिंदू कैलेंडर का 10वां महीना पौष का शुभारंभ हुआ है. पौष माह में सूर्य देव की पूजा करने से उत्तम स्वास्थ्य, सुख, सौभाग्य, धन और धान्य की प्राप्ति होती है. आज शुक्रवार व्रत और माता लक्ष्मी की पूजा है. आज के दिन 2 शुभ योग सिद्ध योग और साध्य योग है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह​ के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बालव करण, सिद्ध योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. आज के दिन शुक्रवार व्रत करके माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है.

आज शाम को सूर्यास्त के बाद एक आसन पर माता लक्ष्मी की प्रतिष्ठा करें. उनका लाल फूल, अक्षत्, लाल सिंदूर, पीली कौड़ियां, कमलगट्टा, धूप, दीप आदि से पूजन करें. उनको बताशे, सफेद बर्फी, मखाने की खीर आदि का भोग लगाएं. फिर श्री लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी के समक्ष घी का ए​क दीपक जलाएं और उसे पूरे घर में लेकर जाएं. उसकी पॉजिटिव एनर्जी से नकारात्मकता दूर होगी. कल सुबह में उन पीली कौड़ियों को उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में रख दें. आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी. आज के दिन गुलाबी और क्रीम कलर के कपड़े पहनें या रूमाल रखें. इत्र लगाएं. आपकी कुंडली का शुक्र मजबूत होगा. भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. आज के पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 दिसंबर 2025

  • आज की तिथि- प्रतिपदा 12:55 ए एम, दिसम्बर 06 तक, उसके बाद द्वितीया
  • आज का नक्षत्र- रोहिणी – 11:46 ए एम तक, फिर मृगशिरा
  • आज का करण- बालव – 02:48 पी एम तक, कौलव – 12:55 ए एम, दिसम्बर 06 तक, उसके बाद तैतिल
  • आज का योग- सिद्ध- 08:08 ए एम तक, फिर साध्य – 03:49 ए एम, दिसम्बर 06 तक, उसके बाद शुभ
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- वृषभ- 10:15 पी एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:59 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 05:36 पी एम
चन्द्रास्त- 07:22 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:11 ए एम से 06:05 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:33 पी एम
  3. अमृत काल: 08:59 ए एम से 10:22 ए एम, 01:06 ए एम, दिसम्बर 06 से 02:30 ए एम, दिसम्बर 06
  4. विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:37 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:39 ए एम, दिसम्बर 06

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 06:59 ए एम से 08:18 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 08:18 ए एम से 09:36 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 09:36 ए एम से 10:54 ए एम
  • शुभ-उत्तम: 12:12 पी एम से 01:30 पी एम
  • चर-सामान्य: 04:06 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 08:48 पी एम से 10:30 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 12:12 ए एम से 01:54 ए एम, दिसम्बर 06
  • अमृत-सर्वोत्तम: 01:54 ए एम से 03:36 ए एम, दिसम्बर 06
  • चर-सामान्य: 03:36 ए एम से 05:18 ए एम, दिसम्बर 06

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 08:18 ए एम से 09:36 ए एम
  2. दुर्मुहूर्त- 09:04 ए एम से 09:46 ए एम, 12:33 पी एम से 01:14 पी एम
  3. राहुकाल- 10:54 ए एम से 12:12 पी एम
  4. यमगण्ड- 02:48 पी एम से 04:06 पी एम
  5. बाण- मृत्यु – 08:35 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
  6. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 12:55 ए एम, दिसम्बर 06 तक, फिर सभा में.

homedharm

पंचांग: पौष माह प्रारंभ, 2 शुभ योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, देखें मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version