Home Uncategorized Astro Tips: बिस्तर के नीचे भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें,...

Astro Tips: बिस्तर के नीचे भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, वरना रूठ कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

0
5


Last Updated:

Astro Tips: कई बार दैनिक दिनचर्या की छोटी-छोटी गलतियां हमें कई बड़ी मुसीबतों में डाल सकती है. हमें इनसे बचने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

बिस्तर के नीचे भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, वरना रूठ कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

Astro Tips: बिस्तर के नीचे भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, वरना रुठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

हाइलाइट्स

  • पर्स को बिस्तर या तकिए के नीचे न रखें.
  • सोने के आभूषण तकिए के नीचे न रखें.
  • तकिए के नीचे चाबी न रखें.

Astro Tips: कई बार दैनिक जीवन में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण हमें बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. मनुष्य से अनजाने में हुई ये गलतियां उसे कंगाली की ओर ले जाती हैं. रात को सोते समय व्यक्ति को कभी भी कुछ विशेष चीजों को बिस्तर के नीचे या तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए. इन वस्तुओं के बिस्तर के नीचे रखने पर मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी से जानते हैं किन वस्तुओं को सोते समय बिस्तर या तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए.

सोते समय न रखे पर्स
मनुष्य को चाहिए कि वह रात को सोते समय कभी अपने बिस्तर या तकिए के नीचे पैसे या पर्स न रखे. व्यक्ति का पर्स मां लक्ष्मी का स्थान होता है और मां लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं ऐसे में तकिए के नीचे या बिस्तर के नीचे इसे रखने से वह रुष्ट हो जाती है. इस स्थिति में व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इस गलती को करने से धन की आवक भी रुक जाती है.

न रखें सोने के आभूषण
कई बार लोग रात को सोते समय अपने कीमती आभूषण निकालकर तकिए के नीचे रख देते हैं. लेकिन इसके बुरे परिणाम से वह वाकिफ नहीं रहते.तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखना शुभ होता है. स्वर्ण में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है ऐसे में इसे सिरहाने रखने से देवी की अवहेलना होती है. मनुष्य के इस कार्य से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और व्यक्ति को छोड़कर चली जाती है. मां लक्ष्मी के कुपित होने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Astro Tips: अक्षत और फूल का है बड़ा महत्व, पूजा में भूलकर भी ना करें इनसे जुड़ी ये गलती

तकिए के नीचे न रखे चाबी
कई बार घरों में महिलाएं तिजोरी की चाबियां तकिए या बिस्तर के नीचे रख देती हैं. लेकिन व्यक्ति को कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. किसी भी प्रकार की कोई चाबी और खास कर की तिजोरी की चाबी कभी बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन की कमी आती है. धन का संचय नहीं हो पाता और उसकी आवक रुक जाती है. माना जाता है इसके प्रभाव से व्यक्ति पाई-पाई का मोहताज हो जाता है.

homeastro

बिस्तर के नीचे भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, वरना रूठ कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here