Home Uncategorized bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

0
2


होमताजा खबरधर्म

कोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से चलेगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, जानें फेयर

Last Updated:

Bharat Gaurav Tourism Special Train: शिरडी के साईं दरबार से लेकर उज्जैन के महाकाल तक अब तीर्थ यात्रा और भी आसान होगी. भारतीय रेलवे 28 मार्च से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को बेहद कम खर्च में देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी. आखिर कितना होगा किराया और किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन? जानें आईआरसीटीसी के इस बंपर ऑफर की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

जानकारी देते अधिकारी.

कोडरमाः भारतीय रेलवे पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत भारत गौरव पर्यटन स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाली यह ट्रेन झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं को देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में आईआरसीटीसी के असिस्टेंट मैनेजर मोइनक दत्ता और चीफ सुपरवाइजर दीपंकर मन्ना ने इस विशेष पैकेज की विस्तृत जानकारी साझा की.

इन प्रमुख स्थलों का होगा दर्शन
7 रात और 8 दिनों की इस पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं को निम्नलिखित स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे. शिरडी साईं बाबा मंदिर और शनि शिंगणापुर. नासिक त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी. छत्रपति संभाजीनगर घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा की गुफाएं. उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग.

इन स्टेशनों से पकड़ सकेंगे ट्रेन
यह ट्रेन धनबाद से खुलेगी. कोडरमा के अलावा गोमो, हजारीबाग रोड, गया, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसके ठहराव दिए गए हैं. जहां से यात्री चढ़ और उतर सकते हैं.

किराया और खास सुविधाएं
सरकार इस यात्रा पर 33% की रियायत दे रही है. श्रेणीवार किराया (प्रति व्यक्ति) इस प्रकार है. इकोनॉमी (स्लीपर) के लिए 16495 रुपये. स्टैंडर्ड (3 AC) के लिए 29915 रुपये. कम्फर्ट (2 AC) के लिए 36635 रुपये लगेंगे. पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहरने, शुद्ध शाकाहारी भोजन, बस सुविधा, सुरक्षा गार्ड, मेडिकल स्टाफ और टूर एस्कॉर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी.

ग्रुप बुकिंग पर विशेष छूट
चीफ सुपरवाइजर दीपंकर मन्ना ने बताया कि यदि 10 या उससे अधिक व्यक्तियों का ग्रुप एक साथ बुकिंग करता है, तो प्रति टिकट 600 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. साथ ही 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का कोई शुल्क नहीं लगेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version