Home Uncategorized birth time prediction night 11 pm to 1 pm born babies personality...

birth time prediction night 11 pm to 1 pm born babies personality nature qualities | रात 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

0
1


Birth Time Prediction: ज्योतिष शास्त्र की दुनिया अपने आप में अपार ज्ञान समेटे हुए है. कुंडली में ग्रहों की स्थिति, हाथ की रेखाओं, जन्म की तारीख से व्यक्ति के बारे में सबकुछ जाना जा सकता है. इतना ही नहीं, ​जन्म के समय से भी व्यक्ति के बारे में कुछ भविष्यवाणी की जा सकती है. किस समय में आपका जन्म हुआ है या आपका बच्चा जिस समय में पैदा हुआ है, उस आधार पर आपके व्यक्तित्व को बताया जा सकता है. आज हम बता रहे हैं कि जिन लोगों का जन्म रात में 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हुआ है, वे लोग कैसे होते हैं?

रात 11 बजे से 1 बजे के बीच जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

ज्योतिषशास्त्र की ज्ञाता डॉ. नीति कौशिक बताती है कि जिन बच्चों का जन्म रात में 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच होता है, वे लोग अपने जीवन में काफी महत्वाकांक्षी होते हैं. वे लोग दूसरों से अधिक पाने की चाह रखते हैं. उन लोगों के पास अन्य की तुलना में अधिक साधन होते हैं.

कहने का मतलब यह है कि वे किसी काम को करना चाहते हैं, कुछ पाना चाहते हैं तो उनके पास अन्य लोगों की अपेक्षा ​अधिक रिसोर्स होते हैं. ये लोग जो भी काम करते हैं, उसमें सफलता पाना इनका मकसद होता है. इस समय में जन्म लेने वाले लोग अपनी जीवन में हर हाल में सफलता प्राप्त करते हैं. इनके जीवन में सफलता प्रकृति की देन की तरह होती है.

रात 11 से 1 बजे के बीच पैदा होने वाले बच्चे अपनी लाइफ में खुद ऐसे काम करते हैं कि वो एक मिसाल बन जाता है. ये लोग अवसरों की तलाश नहीं करते हैं, ये अपने काम को ही अवसर में बदल देते हैं. ये ऐसे लोग हैं, जो स्वयं अवसर पैदा करते हैं.

रात 1 बजे से सुबह 3 बजे के बीच पैदा होने वाले बच्चे

जो बच्चे मध्य रात्रि में 1 बजे से लेकर तड़के 3 बजे के बीच पैदा होते हैं, वे काफी सज्जन स्वभाव के होते हैं. ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं, उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ करते हैं. ये लोग काफी मेहनती होते हैं. इन लोगों के अंदर मेनिफेस्टेशन की अद्भुत क्षमता होती है, जो इनको औरों से बहुत अलग करती है.

ये लोग खुले और सच्चे मन से जो चाहते हैं, प्रकृति उसे पाने में इनकी मदद करती है. इस समय पैदा होने वाले बच्चे जो मनोकामना करते हैं, उसे एक समय में पूरा होने की संभावना अधिक रहती है.

सुबह 3 से 5 बजे के बीच पैदा होने वाले बच्चे

जिन बच्चों का जन्म सुबह में 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच हुआ है, वो लोग एक सच्चे लीडर होते हैं. उनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व का गुण होता है. इन लोगों का मनोबल बहुत मजबूत होता है और ये साहसी होते हैं. इनके जीवन में कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो, वे डरते नहीं हैं, उसका मुकाबला साहस के साथ करते हैं.

सुबह 5 से 7 बजे के बीच जन्मे बच्चे

जिन लोगों का जन्म सुबह में 5 बजे से लेकर सुबह 7 बजे के बीच हुआ है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं. उनका मन काफी कोमल होता है. ये लोगों की बातों से जल्दी आहत हो जाते हैं. हालांकि भगवान ने इन लोगों के अंदर एक गजब की क्षमता दी है या कह लें कि एक वरदान दिया है कि ये जिस चीज को छू देंगे, वह कई गुना बढ़ जाएगी. आसान भाषा में समझें तो ये लोग जो काम करते हैं, उसमें तेजी से ग्रोथ होता है. इसका स्पर्श में जादू है.

सुबह 7 से 9 बजे के बीच जन्मे लोग

जिनका जन्म सुबह में 7 बजे से 9 बजे के बीच हुआ है, वे लोग काफी उदार होते हैं. ये दूसरों के दुख से दुखी हो जाते हैं, उनके प्रति दया का भाव रखते हैं. आपकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है. अपने मनोबल के दम पर बड़े से बड़े काम को करने में सफल होते हैं. आपकी बातें और काम लोगों को काफी प्रभावित करती हैं.

सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच पैदा बच्चे

जो बच्चे सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे के बीच पैदा होते हैं, वे काफी बुद्धिमान होते हैं. इन लोगों के अंदर काफी ज्ञान होता है क्योंकि इनके अंदर किसी भी चीज को जानने की इच्छा बहुत होती है. जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण इनको बहुत सारी चीजों की समझ होती है. इतना ही नहीं, इन लोगों को नई-नई चीजों की खोज करना पसंद होता है.

11 बजे से 1 बजे के बीच पैदा हुए लोग

जिन लोगों का जन्म दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच हुआ है, वे लोग अपने दम पर दुनिया में राज करते हैं. ये लोग बिना किसी की मदद के अपने लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाते हैं और सफल होते हैं. ये लोग अपने जीवन में काफी संतुलन बनाकर रखते हैं. इनकी तर्क क्षमता अच्छी होती है और ये लोग तार्किक बातें करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version