Home Uncategorized Chhath Arghya Timing: पटना सहित उत्तर बिहार के जिलों में इतने बजे...

Chhath Arghya Timing: पटना सहित उत्तर बिहार के जिलों में इतने बजे होगा अर्घ्य दान, यहां देखें अपने जिले की टाइमिंग

0
14


पटना. आज से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. यह पर्व शुद्धता, श्रद्धा और कठिन तपस्या का प्रतीक है. इस बार 06 नवंबर को खरना की पूजा होगी, जिसमें व्रती दिनभर का उपवास कर शाम को अन्न-जल ग्रहण करेंगे. इसके बाद, 07 नवंबर को व्रती बड़ी संख्या में छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे. पर्व का अंतिम दिन 08 नवंबर को उगते हुए सूर्य को प्रातः अर्घ्य देकर इस कठिन अनुष्ठान का समापन होगा.

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सूर्योदय और सूर्यास्त की सटीक टाइमिंग जारी की है. सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय जारी किया गया है ताकि श्रद्धालु सही समय पर सूर्य को अर्घ्य दे सकें और विधि-विधान से पूजा संपन्न कर सकें.

07 नवंबर आपके जिले में इतने बजे होगा सूर्यास्त
07 नवंबर को पटना जिले में सूर्यास्त शाम 05 बजकर 05 मिनट पर होगा. इसी प्रकार, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में सूर्यास्त शाम 05 बजकर 04 मिनट पर होगा. गोपालगंज और सारण में शाम 05:05 बजे, सीवान में 05:06 बजे, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 05:03 बजे, शिवहर में 05:02 बजे, सीतामढ़ी में 05:01 बजे, मधुबनी और सुपौल में शाम 04:59 बजे, दरभंगा और समस्तीपुर में शाम 05 बजे, मधेपुरा और किशनगंज में शाम 04:57 बजे, सहरसा में 04:58 बजे, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में शाम 04:54 बजे सूर्यास्त होगा.

8 नवंबर को इतने बजे होगा सूर्योदय
08 नवंबर को पटना, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिले में सूर्योदय सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर होगा. इसी प्रकार, पश्चिम चंपारण, सीवान और गोपालगंज में सूर्योदय 06:06 बजे, पूर्वी चंपारण और सारण में 06 बजकर 04 मिनट पर होगा. वैशाली में सूर्योदय 06:01 बजे, मधुबनी में सुबह 05:59 बजे, दरभंगा में सुबह 06 बजे, पूर्णिया में 05:53 बजे, सुपौल और समस्तीपुर में 05:58 बजे, अररिया में 05:53 बजे, किशनगंज में सुबह 05:55 बजे, कटिहार में 05:52 बजे, मधेपुरा और सहरसा में 05:56 बजे सूर्योदय होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here