Daily Lucky Tarot Horoscope 16 December : कल साल 2025 की अंतिम 16 तारीख और दिन मंगलवार है. मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है. 16 दिसंबर को चंद्रमा तुला राशि में ही रहने वाले हैं और उत्तर दिशा की तरफ दिशा लगने वाला है. मंगलवार के दिन त्रिपुष्कर योग, सुकर्मा योग समेत कल्याणकारी योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 16 दिसंबर को मेष, कन्या, तुला समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल किसी प्रभावशाली महिला का सहयोग मिलने से कई कार्य पूरे होंगे और अचानक हनुमानजी की कृपा से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं साल की अंतिम 16 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (दी मून) का टैरो राशिफल (Aries Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 16 तारीख के दिन मेष राशि वालों के लिए किसी सपने के पूरे होने जा रहेगा. सुबह से ही आपको कल हनुमानजी की कृपा कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे आपकी खुशियों में वृद्धि होगी. किसी बड़े संकट से बचाने के लिए आप ईश्वर के आभारी रहेंगे, समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. नौकरी पेशा जातकों की अतीत में की गई सारी मेहनत सकारात्मक परिणाम दे सकती है, जिसमें ऑफिस के अधिकारी काफी खुश रहेंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा क्योंकि ग्रहों की सभी शुभ स्थितियां आपकी तरफ हैं.
कन्या (फाइव ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 16 तारीख के दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. कन्या राशि वालों को कल किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है और किसी दोस्त से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने में कई चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आप सभी परेशानियों का डटकर सामना करेंगे और सफल भी होंगे. आप किसी मित्र के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. प्रियजनों का सहयोग सही समय पर मिल सकता है, जिससे आपके पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो कल हनुमानजी की कृपा से दूर हो जाएगी और मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा.
तुला (दी लवर्स) का टैरो राशिफल (Libra Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 16 तारीख के दिन तुला राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. तुला राशि वालों की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं और हनुमानजी की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा. पर्सनल व प्रफेशनल लाइप में चल रहीं सभी टेंशन दूर होंगी और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे. कल आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा. तुला राशि वालों की हनुमानजी की कृपा से सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और दूसरों की मदद के लिए तैयार भी रहेंगे. इस राशि के छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और गुरुजनों का भी साथ मिलेगा. आप बहुत रचनात्मक और ऊर्जावान रहेंगे और अपनी ऊर्जा व रचनात्मकता का प्रभावी ढंग से उपयोग करेंगे और उनसे लाभ उठाएंगे.
धनु (टेन ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 16 तारीख के दिन धनु राशि वाले को हर मामले में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आप जो नया कारोबार शुरू कर रहे हैं, उसमें चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने की संभावना है लेकिन आप किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे. आप अपना जीवन नए सिरे से शुरू करने के लिए दूर जाने की योजना बना रहे हैं और इस कदम में आप कल आगे बढ़ सकते हैं. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए कल कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जिससे घरवालों की तरफ से मंजूरी मिल सकती है. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो हनुमानजी की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप बिजनेस को पटरी पर लाने की कोशिश कर सकते हैं.
मीन (फाइव ऑफ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 16 तारीख के दिन मीन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. मीन राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा. आपको व्यावसायिक साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है और यह प्रस्ताव काफी आशाजनक है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कल हनुमानजी की कृपा से कोई नया अवसर मिल सकता है. आप अपना काम करवाने के लिए अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में धैर्य और संयम के साथ कार्यों को सही ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे. सही समय पर सही निर्णय लेने से आपको जीवन में महत्वपूर्ण लाभ मिल सकते हैं.

















