Daily Lucky Tarot Horoscope 24 January 2026: कल जनवरी की 24 तारीख है और इस दिन गुप्त नवरात्रि के छठवे दिन की पूजा-अर्चना की जाएगी. कल शनिवार का दिन भी है, जो न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है. साथ ही इस दिन चंद्रमा मीन राशि में संचार कर रहे हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. इस खास दिन शिव योग, सिद्ध योग, रवि योग समेत कई दुर्लभ योग बन रहेल हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा कर्क, तुला, वृश्चिक समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल ऑफिस में मौज मस्ती से समय व्यतीत करेंगे और अच्छी जगह पर निवेश करने का मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं शनि कृपा से शनिवार के दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ (नाइट ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, शनिवार के दिन वृषभ राशि वालों की परेशानियां धीरे धीरे कम होती जाएंगी और कई अधूरे कार्यों में गति भी आएगी. अगर वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. कल गुस्से के बजाय, शांति और संयम से दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. गाली-गलौज करने से बचें क्योंकि इससे आपकी इज्जत को नुकसान हो सकता है और दूसरों की पीठ पीछे बुराई ना करें. अगर कोई गलती करता है, तो उसे दूसरा मौका देकर अपनी उदारता दिखाएं और शनिदेव की पूजा भी करें.
कर्क (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो राशिफल (Kark Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, शनिवार के दिन कर्क राशि वालों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी से अटके धन की प्राप्ति भी होगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे दोनों का रिश्ता भावनात्मक रूप से मजबूत होगा. कर्क राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान और उत्साह से पूर्ण रहेंगे, जिससे कल आप शनिदेव की कृपा से अच्छा महसूस करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कल ऑफिस में मनचाहे डिपार्टमेंट या जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा. इस समय, सीनियर अधिकारी आपकी काबिलियत और काबिलियत से इम्प्रेस हो सकते हैं, जिससे कुछ बड़े मौके मिल सकते हैं.
तुला (द हैंग्ड मैन) का टैरो राशिफल (Tula Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, शनिवार के दिन तुला राशि वालों की शनिदेव की कृपा से कई इच्छाएं पूरी होंगी और धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे. बिजनेस में जो भी समस्याएं चल रही हैं, वे शनिदेव की कृपा से खत्म होती जाएंगी और कई अधूरे कार्य भी पूरे होंगे. कल से आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं, जो आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में दिखाई देंगे. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे. परिवार की बात करें तो घर में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और पूरा परिवार कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.
वृश्चिक (एट ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, शनिवार के दिन वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धीरे-धीरे आपके मन में पॉजिटिव विचार बढ़ रहे हैं, जिससे जीवन में आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ेगी. जो काम आप पहले पूरा करने में असमर्थ महसूस करते थे, वे अब आसानी से पूरे होने लगेंगे. हालात में यह बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर जगह पर ले जा सकता है. आपकी फाइनेंशियल हालत में भी सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. शनिदेव की कृपा से चल रहे किसी कानूनी केस का नतीजा आपके पक्ष में हो सकता है. कल आप ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखेंगे और दूसरों के प्रति दया और न्याय दिखाएंगे.
मीन (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, शनिवार के दिन मीन राशि वालों के थोड़े से प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है और किसी से अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है. योग्य विशेषेज्ञों की सलाह पर किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है. कपुराने काम के साथ-साथ नया काम शुरू करने की योजनाएं पूरी हो सकती हैं. कल आपको ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से मिलने के लिए अपने सामान्य दायरे से बाहर निकल सकते हैं. कल शनिदेव की कृपा से प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में निवेश कर सकते हैं. बच्चों की तरफ से शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. अगर कोई पुराना लेन-देन बाकी है, तो आप उसे जल्द ही निपटाने की कोशिश करेंगे और आपकी रुचि आध्यात्मिक गतिविधियों में होगी.
