Home Uncategorized draupadi ki beti kaun thi Unknown Tales of Mahabharat | महाभारत: द्रौपदी-युधिष्ठिर...

draupadi ki beti kaun thi Unknown Tales of Mahabharat | महाभारत: द्रौपदी-युधिष्ठिर की पुत्री सुथनु का श्रीकृष्‍ण से संबंध

0
2


Last Updated:

द्रौपदी ने पांचों पांडवों से एक-एक पुत्र को जन्‍म द‍िया था. लेकिन क्‍या आप जानते हैं द्रौपदी के एक पुत्री भी थी. द्रौपदी और युधिष्ठिर की बेटी का नाम सुथनु था. जानिए महाभारत की इस अनसुनी और रोचक कहानी को.

द्रौपदी की इकलौती बेटी कौन थी? श्रीकृष्ण से कैसे जुड़ा पांडवों का नया रिश्ता

कौन थी युध‍िष्‍ठ‍िर और द्रौपदी की बेटी?

हाइलाइट्स

  • द्रौपदी और युधिष्ठिर की बेटी का नाम सुथनु था.
  • सुथनु का विवाह श्रीकृष्ण के पुत्र भानू से हुआ था.
  • महाभारत में द्रौपदी की पुत्री का उल्लेख नहीं है.

Who was Draupadi’s only daughter? महाभारत में जब सबसे सशक्‍त मह‍िला क‍िरदारों की बात आती है तो सबसे पहले नाम द्रौपद का ही द‍िमाग में कौंधता है. 5 पांडवों की पत्‍नी बनने वाली द्रौपदी के 5 पुत्र हुए, ये बात तो सभी जानते हैं. लेकिन क्‍या आप जातने हैं कि द्रौपदी की एक पुत्री भी थी! यूं तो महाभारत में द्रौपदी से श्रीकृष्‍ण का र‍िश्‍ता हमेशा ही एक मार्गदर्शक और म‍ित्र का रहा है. लेकिन युध‍िष्‍ठ‍िर और द्रौपदी की इस पुत्री के व‍िवाह ने इस र‍िश्‍ते को भी बदल कर रख द‍िया था. आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.

पांच पांडवों से हुए थे 5 पुत्र
पांडवों ने द्रौपदी से विवाह किया, जो पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री और धृष्टद्युम्न की जुड़वां बहन थी. द्रौपदी के पांचों पाण्डवों से एक-एक पुत्र हुआ. युधिष्ठिर से हुए पुत्र का नाम प्रतिविन्द्य था. भीम और द्रौपदी के पुत्र का नाम सुतसोम रखा गया. वहीं अर्जुन और द्रौपदी का पुत्र श्रुतकिर्ती था. वहीं नकुल से शतानीक और सहदेव से श्रुतकर्मा नाम के पुत्र का जन्‍म हुआ था.

अर्जुन के पुत्र ने बढ़ाया कुरुवंश 
अर्जुन ने द्रौपदी के अलावा 3 शाद‍ियां और की थीं. उन्‍होंने एक नाग राजकुमारी उलूपी, मणिपुर के दक्षिणी तटीय राज्य की राजकुमारी चित्रांगदा और श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से विवाह किया. उन तीनों से अर्जुन को एक-एक पुत्र प्राप्त हुआ. जिनके नाम क्रमशः इरावन, बब्रूवाहन और अभिमन्यु थे. नकुल ने चेदी राज्य की करेनुमति से विवाह किया और उनका निरामित्र नाम का एक पुत्र हुआ. सहदेव ने मद्रदेश के राजा द्युतिमान की पुत्री विजया से विवाह किया. उन दोनों का सुहोत्र नाम का एक पुत्र हुआ. हालांकि व‍िडंबना ये रही कि महाभारत युद्ध में ये सभी मारे गए. पांडवों के इन सभी पुत्रों में से स‍िर्फ अभिमन्यु ने कुरुवंश को आगे बढ़ाया. उसका विवाह मत्स्यदेश के राजा विराट और सुदेष्णा की पुत्री उत्तरा से हुआ था और अभ‍िमन्‍यू और उत्तरा का पुत्र ही परिक्षित था.

who was the Daughter of Yudhishthira and Draupadi who married to Shri Krishna son

लोक कथाओं के अनुसार द्रौपदी और युधिष्ठिर की एक पुत्री भी थी, जिसका नाम सुथनु था.

कौन थी द्रौपदी और युध‍िष्‍ठ‍िर की बेटी?
लेख‍िका अमी गणात्रा अपनी क‍िताब में इस बात का ज‍िक्र करते हुए बताती हैं कि लोक कथाओं के अनुसार द्रौपदी और युधिष्ठिर की एक पुत्री भी थी, जिसका नाम सुथनु था. कहा जाता है कि युद्ध के बाद उसका विवाह श्रीकृष्ण और सत्यभामा के पुत्र भानू से हुआ था. इस कथा के अनुसार श्रीकृष्‍ण, ज‍िनकी बहन से अर्जुन ने व‍िवाह क‍िया था, वही द्रौपदी और युध‍िष्‍ठ‍िर की पुत्री के ससुर भी थे. लेकिन महर्षी वेदव्‍यास की महाभारत में द्रौपदी की पुत्री का कोई उल्लेख नहीं है. महाभारत में दुर्योधन के केवल एक पुत्र लक्ष्मण का विशिष्ट उल्लेख मिलता है. परन्तु श्रीमदभागवत पुराण में दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण और पुत्री लक्ष्मणा का उल्लेख है जिसका श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब’ से व‍िवाह हुआ था.

पांडवों की द्रौपदी के स‍िवाएं अन्‍य पत्‍न‍ियां
पांडवों के साथ द्रौपदी के व‍िवाह के बारे में कई कथाएं प्रचल‍ित हैं. लेकिन पांचों पांडवों की अन्य पत्नियां भी थीं. युधिष्ठिर ने शैब्य राजा गोवासन की बेटी देविका से विवाह किया. उनका उसके साथ एक पुत्र था जिसका नाम यौधेय था. भीम की बात करें तो द्रौपदी के अलावा उनकी 2 पत्नियां थीं. एक थी राक्षस जनजाति की हिडिम्बा और दूसरी काशी की राजकुमारी वलंधरा. भीम के हिडिम्बा से घटोत्कच और वालंधरा से सर्वर्ग नामक पुत्र हुए.

homedharm

द्रौपदी की इकलौती बेटी कौन थी? श्रीकृष्ण से कैसे जुड़ा पांडवों का नया रिश्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here