Home Uncategorized IIT Baba expelled Juna Akhara, he said controversy twisted in mahakumbh prayragraj...

IIT Baba expelled Juna Akhara, he said controversy twisted in mahakumbh prayragraj juna akhada explain why

0
5


Last Updated:

IITian Baba Abhay singh letest controversy : सारे मठाधीश धरे रह गए..,एक मलंग आया और महफ़िल लूट गया!
ऊपर की लिखी हुई यह दो लाइन सोशल मीडिया पर खूब तैर रही है. नाम चीन बड़े संस्थानों के पत्रकार सहित अन्य यूजर इसे लिख करके आईआईटियन बाबा…और पढ़ें

'मुझे भगाया गया, ताकि मैं कुछ...', महाकुंभ में IITian बाबा मामले में नया मोड़

IIT बाबा का नया बयान 

प्रयागराज : पूरी दुनिया के सनातनी इन दिनों प्रयागराज यानी इलाहाबाद में अमृत रूपी गंगा में स्नान कर रहे हैं. तमाम रंग बिरंगे, अद्वितीय ऊर्जा और चैतन्यता के साथ साधु संतों का यहां सुंदर जमावड़ा लगा हुआ है. अखाड़े के अजब गजब साधु से लेकर विरले नागा संन्यासी तक सब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लेकिन इन सब के बीच पूरे मेले में आईआईटियन बाबा अभय सिंह की बाबा बनने की कहानी पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड रही है.

महज कुछ ही दिनों में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने के बाद एक नया मामला सामने उभर कर आया है, जहां उन्हें जूना अखाड़े से बाहर कर देने की बात कही जा रही है. खास बात यह है कि इस बात की पुष्टि स्वयं आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी करते हुए किया था. जहां उन्होंने बखूबी यह कहा  “मुझे भगाया गया लेकिन मैं कुछ बोल ना दूं, इसलिए रोक लिया गया”.

इतना ही नहीं आगे जानकारी देते हुए अभय ने कहा कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता के कारण सोमेश्वर पुरी असहज हो चुके थे, इसीलिए उन्हें जूना अखाड़ा शिविर छोड़ने के लिए कहा गया.

सोशल मीडिया पर एक बार फिर अभय सिंह के छोड़ने-रुकने सहित तमाम सवालों पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है. जहां एक और उनके समर्पण के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा जाग रही है तो दूसरे और अखाड़े के कार्यशैली पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं.

वहीं जूना अखाड़े का इस मामले में कहना है कि गुरु के प्रति अपशब्दों का उपयोग करने के कारण उन्हें बाहर किया गया है. सन्यास में अनुशासन और गुरु के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण है, जिसे पालन करना बेहद जरूरी होता है.

कौन हैं अभय सिंह

वर्तमान में आईआईटियन बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह जूना अखाड़ा के महंत सोमेश्वर पुरी के शिष्य हैं.मुंबई आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग किया, इसके बाद कुछ समय नौकरी की, जिसे छोड़कर आध्यात्मिक क्षेत्र में कदम रख लिया. वर्तमान महाकुंभ मेले में उनसे मिलने के लिए हजारों की तादाद में मीडियाकर्मी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पहुंच रहे थे. आरोप है कि इसी बीच उनकी अपनी गुरु से किसी बात को लेकर के अनबन हो गई थी, जहां से यह सब बातें निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है.

homedharm

‘मुझे भगाया गया, ताकि मैं कुछ…’, महाकुंभ में IITian बाबा मामले में नया मोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here