Home Uncategorized Kartik Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान,...

Kartik Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी बना देंगी धनवान

0
8


उज्जैन. हिंदू धर्म में हर तिथि हर वार का अलग महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा पर दान का खास महत्व है. यह दिन पुण्य कमाने और धन-संपदा का आशीर्वाद पाने का अवसर माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से गंगा स्नान और दान करने की परंपरा है, जिसके बारे में मान्यता है कि इससे सभी पापों का नाश होता है और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जा रही है और इस दिन किए गए दान-पुण्य का खास महत्व है.आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना गया है.

जरूर करें इन चीजों का दान

कार्तिक पूर्णिमा पर हर कोई अलग-अलग दान करता है. लेकिन इस दिन सफेद चीज दूध, दही, घी, शक्कर, चावल का दान करना काफी शुभ माना गया है. ठंड के मौसम में घी का दान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं. साथ ही शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक के धन में वृद्धि होती है.

लंबी बीमारी ठीक करने के ल‍िए

लम्बे समय से अगर कोई व्यक्ति रोग से पीड़ित है. तो कार्तिक पूर्णिमा पर फल का दान करना चाहिए. इस दान से स्वास्थ्य मे लाभ होता है और यह दान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

अन्‍न दान का है खास महत्‍व 

मान्यता है कि अन्य का दान शास्त्रों मे सबसे श्रेष्ठ बताया गया है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान जरूर करना चाहिए. कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है.

श्रृंगार की वस्तु का दान

बहुत सारी सुहागन महिलाएं अपनी पति और संतान की लंबी आयु के लिए कई व्रत रखती है. इसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा पर सुहागिनों महिलाओ को श्रृंगार की वस्तु का दान करना चाहिए. इसमें हरी चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि दान में करना काफ़ी शुभ माना गया है.

गुड़ का दान 

तरक्की में अगर लम्बे समय से बाधा देखने को मिल रही है. या फिर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही, धन अटका हुआ है तो कार्तिक पूर्णिमा पर जरुरतमंदों को गुड़ का दान करें. इससे दरिद्रता दूर होती है. सारी अड़चने खत्म होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version