Ketu In 4th House: ज्योतिष में चौथा भाव इंसान की जड़ें दिखाता है-यानी घर, माता, मन की शांति, जमीन-जायदाद, रहन-सहन और अंदर की भावनाएं. इस भाव को दिल का घर भी कहा जाता है, क्योंकि इंसान की असली सुख-शांति इसी भाव से निकली होती है. जब यहां केतु बैठता है, तो लाइफ में कुछ चीज़ें आसान हो जाती हैं और कुछ उलझ जाती हैं. केतु खुद एक रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जो कई बार इंसान को अंदर से बेहद समझदार बना देता है, लेकिन कई बार मन को उलझा भी देता है. केतु का स्वभाव अलग होता है-ये इंसान को दुनिया से थोड़ा हटाकर भीतर की तरफ ले जाता है. इस वजह से चौथे भाव में केतु होने पर इंसान बाहर से शांत दिखता है, लेकिन अंदर कई सवाल चल रहे होते हैं. कई लोगों को घर में टिक कर रहने में मुश्किल भी होती है, तो कुछ लोग बहुत कम उम्र में घर से दूर चले जाते हैं. वहीं कुछ लोगों को घर, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी चीज़ें मिल जाती हैं, लेकिन उस चीज़ का सही फायदा नहीं उठा पाते. मां के साथ रिश्ता भी कई बार ऊपर-नीचे रहता है-कुछ लोगों को मां की हेल्प कम मिलती है, तो कुछ को मां पर ज़िम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. केतु चौथे भाव में इंसान को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बना सकता है, लेकिन मन में उठने वाली बेचैनी भी बढ़ा सकता है. कुल मिलाकर, ये स्थिति अच्छी भी है और चुनौतीपूर्ण भी-ये काफी हद तक कुंडली की बाकी दशाओं पर भी निर्भर करती है. नीचे आप इसके सभी तरह के प्रभाव और आसान उपाय पढ़ सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
केतु चौथे भाव के सकारात्मक प्रभाव
1. इंसाइट और इंट्यूशन बहुत तेज
केतु यहां बैठकर दिमाग को गहराई से सोचने की ताकत देता है. ऐसे लोग दूसरों की भावनाएं जल्दी समझ लेते हैं और मौके पर सही फैसला भी कर लेते हैं.
2. स्पिरिचुअलिटी की तरफ झुकाव
ऐसे लोग मंदिर, ध्यान, मंत्र या आध्यात्मिक चीज़ों से जल्दी जुड़ जाते हैं. कई बार ये लोग खुद को दूसरों से अलग महसूस करते हैं, क्योंकि इनका फोकस लाइफ की गहराई पर होता है.
3. जमीन या पुरानी प्रॉपर्टी का फायदा
कई बार किसी पुराने घर, जमीन या पुश्तैनी चीज़ से फायदा मिलने के संकेत भी मिलते हैं, बस फोकस रखना पड़ता है कि उस चीज़ का सही उपयोग कैसे होगा.
4. कठिन हालात में भी शांत रहने की क्षमता
केतु चौथे भाव वाले लोग स्ट्रेस में भी शांत रहते हैं. इनके चेहरे पर टेंशन दिखती कम है, जबकि मन में वे सब कुछ समझ ही रहे होते हैं.
केतु चौथे भाव के नकारात्मक प्रभाव
1. मन का उलझना और बेचैनी
सबसे बड़ा असर यही होता है कि मन ज्यादा स्थिर नहीं रहता. अचानक मूड बदल सकता है, अकेलापन महसूस होता है या गहरी सोच में डूबे रहते हैं.
2. मां के साथ दूरी या चिंता
मां की हेल्थ या उनके साथ रिश्ता कई बार उतार-चढ़ाव में रहता है. कुछ मामलों में लोग बचपन में ही मां से दूर हो जाते हैं या उनके लिए अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं.
3. घर बदलना या कहीं न टिक पाना
इसके कारण बार-बार घर बदलने की नौबत आती है. एक जगह मन लगना थोड़ा मुश्किल रहता है.
4. प्रॉपर्टी के मामलों में उलझन
जमीन या घर से जुड़ी दिक्कतें, कागज़ी झंझट या देर-सवेर मिलने वाला फायदा-ये स्थिति यहां देखने को मिलती है.
5. सीने या फेफड़ों की दिक्कतें
कुछ लोगों को हल्की-फुल्की छाती, सांस या हार्ट से जुड़ी परेशानी भी दिखती है, खासकर अगर बाकी ग्रह भी साथ में कमजोर हों.
केतु चौथे भाव के आसान उपाय
1. मां को खुश रखें और उनका आशीर्वाद लें
मां की सेवा इस स्थिति में सबसे शुभ काम होता है. इससे मानसिक बेचैनी भी कम होती है और केतु अच्छा फल देता है.
2. घर में गाय या कुत्ते को रोटी देना
केतु को शांत करने के लिए कुत्ते को रोटी खिलाना या गाय को गुड़-रोटी देना बेहद अच्छा माना जाता है.
3. सुबह सरसों के तेल का दीपक जलाना
शनिवार और मंगलवार की शाम सरसों के तेल का दीपक जलाना मन को शांत करने में मदद देता है और नेगेटिव असर घटाता है.

4. मोती या गौमुखी रुद्राक्ष पहनना
कुंडली देखकर सलाह लें, लेकिन आमतौर पर मोती या गौमुखी रुद्राक्ष मन को स्थिर करता है.
5. घर में साफ-सफाई और शांत माहौल रखें
केतु गंदगी या अव्यवस्था पसंद नहीं करता. घर साफ रहेगा तो मन भी हल्का रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.
6. थोड़ा ध्यान या मंत्र जाप
रोज 5-10 मिनट “ॐ केतवे नमः” का जाप मन को स्थिर करता है और बेचैनी घटाता है.