Home Uncategorized koothandavar temple koovagam history | arjun son iravan god of kinnar |...

koothandavar temple koovagam history | arjun son iravan god of kinnar | koovagam festival transgender get married then mourn | बड़ा ही विचित्र मंदिर, जहां पहले होता विवाह, फिर मनाते हैं मातम, जानें अर्जुन के बेटे कैसे बने किन्नरों के देवता

0
0

Last Updated:

Koothandavar Temple Koovagam: भारत में स्थित हर मंदिर अपने में रहस्यों और कहानियों को संजोए हुए है. मंदिरों में भक्त अपने कष्टों के निवारण के लिए जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगते हैं. तमिलनाडु में एक मंदिर ऐसा है, जहां पहले विवाह होता है और फिर मौत का मातम मनाया जाता है. यह मंदिर किन्नरों के देवताओं के रूप में प्रसिद्ध है, जहां किन्नर समाज के लोग 18 दिनों तक चलने वाले खास कूवगम उत्सव को मनाते हैं.

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

तमिलनाडु के कूवगम में अरावन मंदिर स्थापित है, जिसे कूथंडावर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर अर्जुन के पुत्र अरावन को समर्पित है, जिन्होंने देवताओं के लिए बलिदान दिया था.

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

मंदिर अपनी पौराणिक कथा और अनोखे उत्सव के लिए जाना जाता है. मंदिर में तमिल माह चिथिरई (अप्रैल-मई) में 18 दिनों तक किन्नरों द्वारा अनोखा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से किन्नर शामिल होने आते हैं और मंदिर में विवाह रचाकर अगले दिन मौत का मातम मनाते हैं.

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

पौराणिक कथा में मंदिर के इतिहास को महाभारत काल से जोड़कर देखा गया है. माना जाता है कि मां काली की कृपा पाने के लिए पांडवों को नरबलि की आवश्यकता थी और इसके लिए अर्जुन के पुत्र अरावन स्वेच्छा से तैयार थे, लेकिन उनकी शर्त थी कि वे कुंवारे नहीं मरना चाहते. उनकी नर बलि स्वेच्छा स्वीकारने की वजह से कोई भी राजा अपनी पुत्री का विवाह अरावन से नहीं करना चाहता था.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

ऐसे में भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके अरावन से विवाह किया और अगले दिन उनकी मृत्यु पर विलाप भी किया. इसी बलिदान की वजह से किन्नर समाज अरावन को अपना देवता मानता है और एक दिन के लिए विवाह भी करता है.

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

18 दिनों तक चलने वाले कूवगम उत्सव में किन्नर अरावन से शादी करते हैं और अगले दिन मंदिर में अपनी चूड़ियां तोड़ते हुए विलाप करके मृत्यु का शोक मनाते हैं. यह विलाप अरावन को समर्पित होता है, जिन्होंने बिना अपनी परवाह किए एक झटके में बलिदान दे दिया.

koothandavar temple hisory in hindi, temple koovagam history, arjun son iravan story, god of kinnar transgender iravan, where transgender get married then mourn, koovagam festival

इस उत्सव के दौरान सौंदर्य और गायन जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं भी होती हैं. किन्नर समाज अरावन को अपने मुख्य देवता के रूप में पूजता है, जो त्याग और कर्तव्य के एक शक्तिशाली प्रतीक हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

विचित्र मंदिर: पहले विवाह,फिर मातम,जानें अर्जुन के बेटे कैसे बने किन्नर देवता?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here