Agency:Bharat.one Bihar
Last Updated:
Narak Chaturdashi : पंडित मनोत्पल झा कहते हैं कि सनातन धर्म में नरक निवारण चतुर्दशी का विशेष महत्व दिया गया है. इस व्रत में भगवान भोलेनाथ की विशेष कर पूजा आराधना की जाती है. इस बार नरक चतुर्दशी 28 जनवरी को मनाई…और पढ़ें
28 जनवरी को होगा नरक निवारण चतुर्दशी, महादेव को ऐसे करें प्रसन्न
पूर्णिया : सनातन धर्म में नरक निवारण चतुर्दशी कई व्रतों में एक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से इंसानों से हुए छोटे बड़े पाप बहुत आसानी से धूल जाते और भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें सुख समृद्धि और उनकी हर इच्छाए पूर्ण होती है. चलिए जानते हैं इस बार कब मनेगा व्रत.
हम इंसानों को जिंदगी जीने में कहीं ना कहीं छोटी बड़ी भूल और छोटी बड़ी गलतियां हो जाती हैं. चाहे वह राह चलते पैरों से चींटी का दबना या बड़ी कोई घटना. ऐसे में हम इंसानों से थोड़ी बहुत पाप तो हो ही जाती है. अगर इन पापों को धोया जाए तो इंसानों को काफी राहत मिलता है. चलिए बताते हैं आपको ऐसा ही एक खास व्रत के बारे में इस व्रत की कहानी. ऐसा कहा जाता था कि इस व्रत को करने से लोगों के सारे पाप धुल जाते हैं. और उन पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है जिससे उनके जीवन में आने वाली हर समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाता है और वह जीवन भर तरक्की करता रहता है.
लोगों की हर गलतियों की मिलती क्षमा, महादेव का मिलता आशीर्वाद
पंडित मनोत्पल झा कहते हैं की सनातन धर्म में नरक निवारण चतुर्दशी का विशेष महत्व दिया गया है. दरअसल इस व्रत में भगवान भोलेनाथ की विशेष कर पूजा आराधना की जाती है. उन्होंने कहा इस बार जनवरी के महीने में नरक निवारण चतुर्दशी माघ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा.
उन्होंने कहा मिथिला पंचांग के अनुसार नरक निवारण चतुर्दशी तिथि का प्रवेश 27 जनवरी को ही रात्रि 7:33 मिनट बजे शुरू होकर अगले दिन 28 जनवरी 2025 के शाम के 7:21 मिनट तक रहेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि चतुर्दशी तिथि का प्रवेश एक दिन पहले हो जाने से मिथिलांचल के मुताबिक जिसका उदय उसका अस्त होता है इसलिए सनातन धर्म में इस बार 28 जनवरी दिन मंगलवार को ही कोई भी श्रद्धालु नरक निवारण चतुर्दशी का व्रत कर सकते हैं.
महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
उन्होंने कहा कि नरक निवारण चतुर्दशी करने से लोगों के कई तरह की छोटी बड़ी गलतियां की सजा भगवान भोलेनाथ की कृपा से माफ हो जाता है और लोगों को भगवान भोलेनाथ का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है उन्होंने कहा इस दिन लोगों को व्रत के साथ स्नान ध्यान कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय हो सके तो भक्त रुद्राभिषेक करें या विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर पांच बेलपत्र और एक बार चढ़कर पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का हो सके तो 108 बार जाप करें जिससे उनकी हर समस्याओं का समाधान होगा और भगवान भोलेनाथ की कृपा उन पर बनी रहेगी
व्रत समाप्ति के बाद इन चीजों से करें पारण
अगर आप भी नरक निवारण चतुर्दशी का व्रत करते हैं तो आप यह व्रत विधि विधान के साथ करें. देर शाम वहीं पारण करने के लिए आप सबसे पहले सादे या मीठे जल का ग्रहण करें फिर एक बेर यानी फल से पारण करें. नरक निवारण चतुर्दशी व्रत के पारण में बेर को अति उत्तम माना गया है.
January 21, 2025, 15:27 IST
नरक निवारण चतुर्दशी को बन रहा अद्भुत संयोग, इस दिन करें इन मंत्रों का जाप…
