Home Uncategorized Neem Karoli Baba Ashram in Delhi: उत्तराखंड ही नहीं…दिल्ली में भी है...

Neem Karoli Baba Ashram in Delhi: उत्तराखंड ही नहीं…दिल्ली में भी है नीम करोली बाबा का आश्रम, जमीन से प्रकट हुई थी चमत्कारी मूर्ति!

0
7


Agency:NEWS18DELHI

Last Updated:

Neem Karoli Baba Ashram in Delhi: नैनीताल के अलावा दिल्ली में भी नीम करोली बाबा का आश्रम है. कहा जाता है कि यहां मांगी हर मन्नत पूरी होती है.

X

दिल्ली

दिल्ली में भी है नीम करोली बाबा का मंदिर, खुद बाबा ने कराया था इसका निर्माण

हाइलाइट्स

  • नीम करोली बाबा का आश्रम दिल्ली में भी है.
  • मंदिर की मूर्ति खुदाई के दौरान प्रकट हुई थी.
  • मंदिर का नाम बिड़ला हनुमान मंदिर है.

Neem Karoli Baba Ashram in Delhi: बाबा नीम करौली के दर्शन करने लोग उत्तराखंड के नैनीताल जाते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि दिल्ली में भी नीम करौली बाबा का आश्रम है. इस आश्रम और यहा स्थित मंदिर को भक्त बहुत चमत्कारी मानते हैं. इस आश्रम व मंदिर को दिल्ली के लोग बिड़ला हनुमान मंदिर के नाम से भी जानते हैं.

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण में बाबा ​नीम करौली का योगदान था. उन्होंने ही इस मंदिर की नींव खुदवाई, जिसका शिलान्यास दिसंबर 1965 तब के तत्कालीन गृह मंत्री गुलजारी लाल नंदा ने किया ​था. इस मंदिर के चमत्कारों के कई किस्से भी लोग जानते हैं.

जमीन से प्रकट हुई थी हनुमान जी की मूर्ति
यह मंदिर दिल्ली के उत्तरी क्षेत्र में यमुना नदी के पास महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी. Bharat.one से बात करते हुए मंदिर के वर्तमान पुजारी गोपाल स्वामी बताते हैं कि 1961 में बाबा नीम करौली बाबा द्वारा इस मंदिर की खुदाई कराई गई. खुदाई के दौरान यहां पर हनुमान जी की मूर्ति प्रकट हुई थी. छोटे आश्रम के साथ इस मंदिर का निर्माण बाबा नीम करौली ने कराया था.

मंदिर के नाम से पीछे की कहानी
मंदिर के पुजारी ने इसका बिड़ला हनुमान मंदिर नाम पड़ने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इस मंदिर के निर्माण उस समय के मशहूर उद्योगपति जुगल किशोर बिड़ला ने आर्थिक मदद की थी और दिल खोलकर खर्च किया किया था. इसी वजह से मंदिर का नाम बिड़ला हनुमान मंदिर पड़ गया.

नीम करोली बाबा का आश्रम
मंदिर के अंदर ही नीम करौली बाबा का आश्रम भी स्थित है. यह आश्रम साधना और शांति का केंद्र है. यहां भक्त बाबा के आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं का अनुभव करने आते हैं. यहा का वातावरण आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण है, जो भक्तों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है. बाबा के अनुयायी मानते हैं कि बाबा का आशीर्वाद उन्हें हर संकट से बचाता है और उनकी समस्याओं का समाधान करता है. दिल्ली का यह मंदिर न केवल एक पूजा स्थल है. बल्कि, यह स्थान बाबा के अद्वितीय चमत्कारों और उनकी शिक्षाओं का साक्षी भी है.

इसे भी पढ़ें – विजया एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 3 काम…टूट जाएगा व्रत, इस रंग के पहनने चाहिए कपड़े

कैसे पहुंचे यहां
यह मंदिर उत्तरी नई दिल्ली में यमुना नदी के पास महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित है. दिल्ली मेट्रो और स्थानीय परिवहन के माध्यम से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट और सिविल लाइन है. यहां का शांतिपूर्ण वातावरण और बाबा के चमत्कारिक मूर्ति दर्शन हर भक्त के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होते हैं.

homedharm

उत्तराखंड ही नहीं…दिल्ली में भी है नीम करोली बाबा का आश्रम, जानें लोकेशन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here